फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   viral video advertisement

ये पांच वीडियो नहीं देखे तो क्या देखा?

Mon, 22 Sep 2014 08:37 PM IST
Updated Mon, 22 Sep 2014 08:37 PM IST
विज्ञापन
viral video advertisement
एक लड़का जो बोलते हुए अटकता है, स्टैंडअप कॉमेडियन बनना चाहता है। शीर्ष पर बैठने वाले उसे नकार देते हैं। खुद पर से भी उसका भरोसा टूटने लगता है और तभी ऐसी परिस्थितियों में उसे आता है एक आइडिया।
विज्ञापन


इससे पहले उसने खुद को ठीक करने की बहुत कोशिशें कीं, तमाम एक्सरसाइज़ और योग किए लेकिन बात नहीं बनी। लोग उसकी बात पर कम उस पर ज्यादा हंसते थे।

फिर उसने कहा,'वीडियो भी तो पहले बफर होता है।' खुद को बदलने और ठीक करने की कोशिशें उसने छोड़ दीं और वही रहा जो वो था। मेहनत रंग लाई और वो तरक्की की सीढ़ियां चढ़ता चला गया।
विज्ञापन


यकीनन इस कहानी को वीडियो में देखने का मजा ही अलग है। देखिए इस वीडियो को जो आपके दिल को छू लेगा। नेस्कैफे इंडिया द्वारा पांच सितंबर को यूट्यूब पर डाले गए इस वीडियो को अभी तक 3,998,991 बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बच्चे के दर्द को समझिए

viral video advertisement
एक बच्चा है, उसके मां-बाप के पास उसके लिए टाइम नहीं है। वो खेलता है तो मां-बाप को परेशानी होती है। बार बार टोके जाने से नाराज वह बच्चा घर से निकल कर पार्क में चला जाता है जहां उसे एक आइडिया आता है।

बच्चा अपने मां बाप से गुस्सा है, बात नहीं कर रहा। अब उसे उस पौधे से प्यार है जिसके उगने का वो इंतजार कर रहा है। कुछ दिन के बाद पौधा भी उग आता है। इधर उसकी मां उसका अकेलापन समझ रही है।

वह परिवार को एक करने का तरीका सोचती है। फिर एक दिन जब बच्चा सो कर उठता है तो अपने पौधे के पास दो और पौधे पाता है। यकीनन महानगरीय संस्कृति दिखाने वाला ये वीडियो शानदार है।

11 सितंबर को किसान इंडिया द्वारा यूट्यूब पर डाले गए इस वीडियो को अभी तक 905,827 बार देखा जा चुका है। देखिए इस वीडियो को जो यकीनन आपके दिल को छूने में कामयाब है।

मेकओवर का ये वीडियो कर देगा हैरान

viral video advertisement
हाल के दिनों में ऑनलाइन शॉपिंग का बाजार बहुत बढ़ गया है। छोटे शहरों तक होम डिलीवरी भी होने लगी है। अच्छे कपड़े और मेकअप इंसान को कैसे बदल देते हैं इसी की बानगी है ये वीडियो।

मयंत्रा नाम की वेबसाइट कपड़े, जूते, मेकअप समेत और भी तमाम तरह के सामान बेचती है। क्या आपने कभी सोचा है कि इसके स्टोर में काम करने वाले कैसे कपड़े पहनते होंगे?

शायद ही कभी आपका ध्यान इस ओर गया हो। कंपनी ने खुद एक वीडियो जारी किया है जिसमें उसने दो तस्वीरें दिखाई हैं उन लोगों की जो उनके लिए काम करते हैं। एक मेकओवर से पहले की और एक बाद की।

15 सितंबर को डाले गए इस वीडियो को अभी तक 48,554 बार देखा जा चुका है। आप भी देखिए ये वीडियो-

'आफत' से हो गया प्यार

viral video advertisement
एक मास्साब हैं, सभी उन्हें खड़ूस कहते हैं। उनके रिटायरमेंट का दिन है, सभी बहुत खुश हैं कि चलो अब आफत टली। लेकिन उसी दिन कुछ ऐसा होता है कि वो 'आफत' सभी को प्यारी हो जाती है।

ऑनलाइन शॉपिंग कराने वाली एक वेबसाइट ईबे ने इस वीडियो को 19 सितंबर को यूट्यूब पर डाला था। इस वीडियो को अभी तक 43,745 बार देखा जा चुका है।

यकीनन इस वीडियो को देख कर आपको भी किसी ऐसे शख्स की याद जरूर आ जाएगी जो बाहर से कठोर और भीतर से मुलायम रहा होगा। देखिए इस बेहद खूबसूरत वीडियो को।

ये वीडियो देख कर याद आ जाएगी मां

viral video advertisement
ये वीडियो थोड़ा पुराना है, हो सकता है कि आप में से कुछ लोगों ने देखा भी हो लेकिन जिन्होंने नहीं देखा है उन्हें ये वीडियो जरूर देखना चाहिए। हालांकि ये एक कंपनी का विज्ञापन है लेकिन फिर भी इसकी क्रिएटिविटी और दिखाई गई भावनाओं की तारीफ होनी चाहिए।

वीडियो में दिख रहा है एक बेटा जो अस्पताल में है, एक मां जो रोज बेटे के लिए घर का बना खाना लाती है और एक नर्स जो रोज उस मां को नियमों का हवाला देकर वापस भेज देती है।

फिर एक दिन वो नर्स मां के हाथ का बना खाती है और उसे भी घर के खाने की याद आ जाती है। वो मां को इजाजत दे देती है कि वो अपने बेटे को खाना खिला दे। और वो बेटा जो अस्पताल का खाना नहीं खा रहा था खुशी के आंसुओं के साथ खाना खाने लगता है।

इस वीडियो को 17 जून को यूट्यूब पर डाला गया था। इसे अभी तक 1,356,112 बार देखा जा चुका है। ये वीडियो यकीनन आपकी आखें नम कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed