फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   violent clash among bjp and trinamool supporters.

भाजपा-तृणमूल समर्थकों की हिंसक झड़प, तीन की मौत

Tue, 28 Oct 2014 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता Updated Tue, 28 Oct 2014 02:00 AM IST
विज्ञापन
violent clash among bjp and trinamool supporters.

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार को तृणमूल कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच हुई हिंसक झड़प में तीन की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

विज्ञापन


घटना में पारुई थाने के तहत माकरा गांव में की है जहां हिंसक झड़प के दौरान तीन की मौत हो गई। मृतकों में दो भाजपा और टीएमसी से हैं जबकि तीसरे व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


झड़प के दौरान दोनों दलों के समर्थकों ने मौके पर पहुंची पुलिस पर बम से हमला किया। फिलहाल इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मौके का दौरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिले में बीते एक महीने से राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच जारी हिंसक झड़पों में कम से कम दो लोग मारे जा चुके हैं। दो सप्ताह पहले भी भाजपा के एक कार्यकर्ता की हत्या हो गई थी।


उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनावों के दौरान इलाके में भाजपा के मजबूती से पांव जमाने की वजह से ही वर्चस्व की लड़ाई के चलते हिंसक झड़पें तेज हुई हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा कि अल्पसंख्यकों में भाजपा के तेजी से बढ़ते जनाधार ने तृणमूल कांग्रेस को चिंता में डाल दिया है।

पार्टी को डर है कि वर्ष 2016 के विधानसभा चुनावों में उसके हाथ से सत्ता निकल सकती है। माकपा के स्थानीय नेता मोहम्मद खान ने भी ताजा हिंसा के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए उस पर कानून व व्यवस्था तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed