फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   violence in kannauj

कन्नौज में उपद्रवियों ने चार दुकानें फूंकीं, नहीं खुलेंगे स्कूल

Mon, 26 Oct 2015 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज।
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज। Updated Mon, 26 Oct 2015 08:39 AM IST
विज्ञापन
violence in kannauj

सांप्रदायिक संघर्ष के बाद दहशत से भरे कन्नौज में रविवार को फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। मकरंदनगर क्षेत्र में अराजकतत्वों ने लकड़ी की दो दुकानें फूंक दीं। शहर से पांच किमी. दूर गांव जलालपुर पनवारा के पास भी लकड़ी की दो दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। इस सिलसिले में पुलिस ने बीएसएफ के साथ पूरे दिन धरपकड़ अभियान चलाकर करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया। इनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


शहर में रविवार को भी मार्केट पूरी तरह बंद रहीं। सड़कों-गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। डीएम, एसपी समेत अन्य आला अफसर घूम-घूमकर सुरक्षा का जायजा लेते रहे। बीएसएफ के जवानों ने संवेदनशील इलाकों में गश्त की। दंगे के बाद से इत्र उद्योग ठप है। 10 हजार मजदूर घर में बैठे हैं।
विज्ञापन


प्रशासन ने सोमवार को भी शहर के स्कूल, कालेज बंद रखने का निर्देश दिया है। मकरंदनगर व ग्वालमैदान में चल रही रामलीला बंद कर कलाकारों को घर लौटा दिया गया है। पंडाल भी उखड़ने लगे हैं। दूसरी ओर घोषित कार्यक्रम के तहत यहां आए पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल को पुलिस ने मानीमऊ में ही रोक दिया। उन्होंने बवाल के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार को दोषी ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांदा में भी माहौल खराब होते बचा
अतर्रा नगर में शुक्रवार रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के विवाद में आगजनी, पथराव, तोड़फोड़ और लाठीचार्ज के बाद रविवार को नरैनी क्षेत्र में माहौल खराब होते बचा। यहां के करतल गांव में रविवार को ताजिया जुलूस के रास्ते पर गाय को नहला कर पानी फैला दिए जाने से दो पक्षों में मारपीट के बाद तनाव फैल गया।

सूचना पर बड़ी संख्या में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभाला। बाद में पुलिस की मौजूदगी में ताजिया जुलूस निकाले गए। उधर अतर्रा में जनजीवन ढर्रे पर लौट आया है। सामान्य दिनों की तरह बाजार खुले। सड़कों व गलियों में चहल-पहल रही। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात रही।

फतेहपुर में तनाव बरकरार
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मंडवा और उसके आसपास के गांवों में बवाल के चौथे दिन भी तनाव बना रहा। गांवों में दहशत के चलते लोग घरों में कैद हैं। कई लोग घर में ताले लगाकर कहीं और शरण लिए हैं। रविवार को अफवाहों का बाजार गर्म रहा। मंडवा गांव के दूसरे छोर पर भैरवां गांव के लोगों की आने की अफवाह उड़ी। इस पर मंडवा के लोग इकट्ठे हो गए। इसी तरह सेनीपुर और बनियनपुर में तनाव के हालात रहे।


डीएम राजीव रौतेला ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई है। किसी बाहरी को गांव में जाने नहीं दिया जा रहा है। नवागत एसपी राजीव मेहरोत्रा ने फोर्स के साथ मंडवा, रतनसेनपुर, कटरा, भैरवां, सेनीपुर, सलेमपुर, औझीपुर आदि तनावग्रस्त इलाकों का दौरा किया। आरएएफ, पीएसी ने भी रूट मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed