{"_id":"c57f7856-21af-11e2-9bfd-d4ae52bc57c2","slug":"violence-in-faizabad-was-conspiracy-against-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"'फैजाबाद हिंसा सरकार के खिलाफ एक बड़ी साजिश'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'फैजाबाद हिंसा सरकार के खिलाफ एक बड़ी साजिश'
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 29 Oct 2012 03:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फैजाबाद में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा को राज्य सरकार के खिलाफ एक बड़ी साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस हिंसा को एक बड़ी साजिश के तहत सोच समझकर अंजाम दिया गया है। सरकार साजिश रचने वालों को छोड़ेगी नहीं, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि साजिश में शामिल लोगों के बारे में सभी को मालूम है। सही समय पर उनके नाम बताए जाएंगे और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सपा सरकार किसी भी हालत में हिंसा और उपद्रव को बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने कहा कि फैजाबाद में हालात सामान्य हो रहे हैं। आज पहली दफा कर्फ्यू में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक ढील दिया गया है। गौरतलब है कि फैजाबाद में 24 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवती कुछ बदमाशों ने छेड़ दिया था, जिसके बाद से शहर और आस पास के इलाकों में उपद्रव और हिंसा शुरू हो गई थी। प्रशासन ने अगले दिन से ही वहां अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया था।
विज्ञापन