{"_id":"0a0fd598-b0b6-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"violence-in-assam-two-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में हिंसा, दो मरे","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
असम में हिंसा, दो मरे
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 29 Apr 2013 03:48 PM IST
विज्ञापन
असम के ग्वालपाड़ा इलाके में भड़की हिंसा में पुलिस की गोली से दो मरे और दस घायल हो गए।
विज्ञापन
इस एरिया में एक लाश मिलने के बाद लोगों की भीड़ उग्र हो गई जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, एक पचास साल का आदमी कल से ही गायब था जिसकी लाश आज सुबह यहां जंगल के पास के इलाके में मिली। इसके विरोध में भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई और ये हिंसक प्रदर्शन करने लगे।
नतीजतन भीड़ पर पुलिस को गोली चलानी पड़ी जिसमें दो लोगों के मरने की खबर है।