{"_id":"f9188278-751c-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"violence-in-assam-panchayat-polls-11-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम पंचायत चुनाव में फायरिंग, 11 की मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
असम पंचायत चुनाव में फायरिंग, 11 की मौत
गोलपारा/एजेंसी
Updated Tue, 12 Feb 2013 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के गोलपारा जिले में पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के दौरान मतदान कार्य में बाधा पहुंचा रहे पर लोगों पर पुलिस ने फायरिंग की। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई जबकि सात सीआरपीएफ और पुलिस के जवान घायल हो गए। मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, फायरिंग में काहीरीबाड़ी में चार, कसाधल, चिलूकुट और राक्षीशिनी में दो-दो और बेकीपुल में एक व्यक्ति की मौत हुई। राभा होसांग स्वायत्त जिला काउंसिल इलाके में स्वायत्त काउंसिल चुनाव से पहले हो रहे पंचायत चुनाव का विरोध कर रहे 400 सशस्त्र लोगों के समूह ने जिले के कई हिस्सों में मतदान केंद्रों पर हमला करने और मतदान कार्य रोकने पर पुलिस को गोली चलानी पड़ी।
विज्ञापन
मृतकों में तीन महिलाएं भी हैं। हिंसा में चार सीआरपीएफ जवान और तीन पुलिस कर्मी घायल भी हुए। मुख्यमंत्री गोगोई ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा राशि का ऐलान करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति मतदान को बाधित नहीं कर सकता है क्योंकि यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। हिंसा को देखते हुए कृष्णाई पुलिस थाना इलाके में सेना को तैनात किया गया। इस इलाके में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू भी लगा हुआ है।
विज्ञापन