फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   vinod kumar binny expelled from aap

LIVE: बिन्नी ने तीन घंटे में खत्म किया धरना

Mon, 27 Jan 2014 04:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Jan 2014 04:19 PM IST
विज्ञापन
vinod kumar binny expelled from aap

4.10 बिन्नी ने कहा कि अन्ना हजारे की सलाह पर उन्होंने नीतियों को लेकर दिल्ली सरकार को 10 दिन का समय देकर अपना धरना वापस लिया है।

विज्ञापन


3.30
बिन्नी ने खत्म किया अपना धरना। अपनी मांगों को लेकर उन्होंने केजरीवाल सरकार को 10 दिन का समय दिया है।
विज्ञापन


12.50
हर्षवर्धन ने कहा, जब तक सोमनाथ भारती को हटाया नहीं जाता धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


12.45
जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे आम आदमी पार्टी के निष्कासित विधायक विनोद कुमार बिन्नी। बिन्नी को अनुशासनहीनता के आरोप में कल पार्टी से बाहर निकाल दिया गया था।

12.30
धरने पर बैठे विधायकों से केजरीवाल ने पूछा-आपके लिए चाय-कॉफी का इंतजाम करवाऊं? मुख्यमंत्री की इस बात पर भड़के भाजपा विधायक।

12.20
धरने पर बैठे विधायकों से अरविंद केजरीवाल ने मुलाकात की। भाजपा ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। केजरीवाल ने हर्षवर्धन से की बातचीत।

12.15
भाजपा के सभी विधायक दिल्ली सचिवालय में धरने पर बैठ गए हैं। भाजपा कानून मंत्री का बर्खास्त पर अड़ी है। धरने पर बैठे भाजपा नेता जगदीश मुखी ने कहा कि हमने चार दिन पहले घोषणा की थी की और कार्रवाई नहीं की गई इसलि आज हम धरने पर बैठे हैं। हर्षवर्धन ने कहा कि हमने अरविंद केजरवाल को पत्र लिखकर सोमनाथ भारती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।


12.05
सोमनाथ भारती के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे भाजपा के सभी विधायक।

11.50
अनशन से पहले राजघाट पहुंचे बिन्नी। आप नेता संजय सिंह बोले बिन्नी को शिकायत थी तो पहले उठाते।

11.45
हर्षवर्धन ने भाजपा विधायकों की आपातकालीन बैठक बुलाई। सोमनाथ भारती के मुद्दे पर रणनीति बनाएगी पार्टी।

11:05
बिन्नी के निष्कासन के बाद सरकार पर संकट तो नहीं? जवाब में बोले केजरीवाल- सरकार गिरे तो गिर जाए, हम सरकार बचाने की राजनीति नहीं करने आए हैं।

11:00
विनोद कुमार बिन्नी ने उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया को बताया, उपराज्यपाल ने आश्वासन दिया है कि वे सोमनाथ भारती के केस को देखेंगें। कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर किसी से समझौता नहीं किया जाएगा।

क्या हुआ अब तक-
पार्टी के निष्कासित विधायक विनोद कुमार बिन्नी जनलोकपाल बिल की मांग को लेकर आज जंतर मंतर पर अनशन पर बैठने वाले हैं।

आम आदमी पार्टी की अनुशासनात्मक समिति ने रविवार देर रात बिन्नी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया।

बिन्नी ने अपने निष्कासन को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा था कि इससे दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता कि जो व्यक्ति दिल्ली की समस्याएं उठा रहा हो, उसे ही निकाल दो।

उनके निष्कासन के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि बिन्नी अगर भाजपा में आते हैं तो उनका स्वागत है।

भाजपा नेता प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा ने कहा कि अगर बिन्नी भाजपा में आते हैं, तो पार्टी उनका स्वागत करेगी।
वहीं, बिन्नी का दावा है कि आम आदमी पार्टी के पांच विधायकों का समर्थन उनके पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed