{"_id":"d48ec884-6c86-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"vineet-joshi-will-continue-cbse-chairman","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई चेयरमैन बने रहेंगे विनीत जोशी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सीबीएसई चेयरमैन बने रहेंगे विनीत जोशी
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2013 09:18 PM IST
विज्ञापन
मानव संसाधन मंत्री एमएम पल्लम राजू ने सीबीएसई चेयरमैन विनीत जोशी को और एक साल पद पर बनाए रखने का फैसला लिया है। सीबीएसई चेयरमैन के रूप में उनका मौजूदा कार्यकाल 11 फरवरी को खत्म होने वाला है। जल्द ही उनके कार्यकाल बढ़ाने संबंधी आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
मानव संसाधन मंत्रालय ने डीओपीटी तथा अन्य संबंधित विभागों को सीबीएसई चेयरमैन के रूप में जोशी का कार्यकाल एक साल और बढ़ाए जाने की अपनी सिफारिश भेज दी है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है देश में पहली बार इंजीनियरिंग के लिए सिंगल प्रवेश परीक्षा कराने का दायित्व सीबीएसई को सौंपा गया है। इसकी तैयारियों में विनीत जोशी की अभी तक महत्वपूर्ण भूमिका रही है। परीक्षा से पहले उनके पद से हटने पर कई तरह की दिक्कतें होने की संभावना को देखते हुए मंत्रालय ने उन्हें पद पर बनाए रखने का फैसला लिया है।
विज्ञापन