ग्रामीणों ने प्रेमी को किया गंजा, पहनाई जूते की माला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में थाना शेरगढ़ के गांव जंघावली में पड़ोस के गांव से आए युवक के साथ तालिबानी हरकत की गई। पहले उसके सिर पर लोगों ने उस्तरे से चौराहा बना दिया। इसके बाद गले में जूते की माला डाली और एक कमरे में बंद कर दिया।
बताया गया है कि गांव की किसी युवती से युवक के प्रेम संबंध के चलते लोग भड़क गए थे। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने युवक को मुक्त कराया। मामले में दोनों पक्षों की ओर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
शेरगढ़ थाने के गांव विशंभरा निवासी युवक को गांव जंघावली के लोगों ने जंघावली आने पर पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की, सिर पर चौराहा बनाया और गले में जूतों की माला डाल दी। इसके बाद उसे कमरे में बंद कर दिया।
पुलिस ने बंधक युवक को छुड़ाया
मामले की सूचना युवक के परिवारजनों को मिली तो उन्होंने शेरगढ़ पुलिस को बताया। पुलिस ने गांव जाकर युवक को कमरे से बाहर निकाला।
थानाध्यक्ष शेरगढ़ ने बताया कि जिस वक्त युवक जंघावली में मिला तो उसके सिर पर कई जगह बाल नहीं थे। थाने में प्रेमी युवक ने बताया कि उसके गांव की युवती से नजदीकी संबंध थे।
रविवार को फोन आने पर वह जंघावली गया था। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर नकदी, मोबाइल और बाइक रख ली। पुलिस के पहुंचने से पहले उसके सिर पर चौराहा बना और जूतों की माला पहना कर कमरे में बंद कर दिया। पुलिस बाइक व मोबाइल को लेकर थाने आ गई।
मामले में जंघावली के लोगों ने आरोपी प्रेमी निवासी विशंभरा के खिलाफ छेड़खानी और अश्लीलता की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं युवक के भाई ने भी कुछ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।