फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   villagers-killed-snake-and-its-snakelets

जब गांव वालों ने मारे एक के बाद एक 28 सांप, पर क्यों?

Thu, 09 Jul 2015 11:00 PM IST
Updated Thu, 09 Jul 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
villagers-killed-snake-and-its-snakelets

सोनभद्र जिले की बभनी तहसील के असनहर गांव में बुधवार को ग्रामीणों ने एक सांप को मार दिया। इस दौरान उसके अंडे भी फूट गए और सांप के बच्चे निकलकर इधर-उधर भागने लगे। इससे वहां अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


लोगों ने अंडे से निकले 27 नन्हे सांपों को भी मार डाला। जबकि सांप के कुछ बच्चे भाग गए।

असनहर गांव निवासी उमेश कुमार बुधवार की सुबह अपने घर के सामने दरवाजे पर साफ सफाई कर रहे थे। झाड़-झंखाड़ हटाने के दौरान एक बड़ा सांप उन्हें दिखा। उन्होंने शोर मचाया तो भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

अंडे से निकले बच्चों को भी एक-एक कर मार डाला

villagers-killed-snake-and-its-snakelets

ग्रामीणों की सहायता से उमेश ने सांप को मार दिया। इस दौरान वहां मौजूद सांप के अंडे भी फूट गए और दर्जनों नन्हे सांप इधर-उधर भागने लगे। इससे अफरातफरी मच गई।

लोगों ने डंडे से नन्हे सांपों की भी जान ले ली।

बताया जा रहा है कि लोगों ने अंडे से निकले 27 नन्हे सांप मार डाले, जबकि कुछ भाग गए। इस बारे में पूछे जाने पर वन रेंजर एसपी सिंह ने बताया कि डंडे की चोट से अंडे टूट गए होंगे। इसके चलते नन्हें सांप बाहर निकल आए होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed