फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Villagers killed crooks after beating in Aligarh.

यूपी: ग्रामीणों ने बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला

Mon, 23 Nov 2015 06:32 AM IST
Updated Mon, 23 Nov 2015 06:32 AM IST
विज्ञापन
Villagers killed crooks after beating in Aligarh.

अलीगढ़ के गोंडा स्थित गांव पाइंदापुर में शनिवार आधी रात को किशोरी को अगवा कर ले जा रहे वांछित अपराधी अतुल को ग्रामीणों ने दबोचकर पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


बदनीयती से अगवा की गई किशोरी की चीख-पुकार पर ग्रामीणों में जगार हो गई। घेराबंदी के दौरान एक बदमाश हत्थे चढ़ गया, जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे।

किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया है। मारे गए बदमाश अतुल पर हत्या, लूट, जानलेवा हमला गैंगस्टर सहित एक दर्जन अपराध विचाराधीन हैं। वर्तमान में वह एक लूट में वांछित था।
विज्ञापन


गांव में छह सदस्यों का एक किसान परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। हालत ऐसी है कि मुख्य द्वार पर किवाड़ तक नहीं हैं।

मारे गए बदमाश पर एक दर्जन मामले

Villagers killed crooks after beating in Aligarh.

शनिवार को घर में पूरा परिवार सो रहा था। तभी रात करीब दो बजे इस घर की एक किशोरी को तीन बदमाश सोते से अगवा कर ले गए। बाद में किशोरी की चीख पुकार पर परिजन व ग्रामीणों जग गए। इसके बाद घेराबंदी की गई तो बदमाशों की ओर से फायरिंग की गई। मगर ग्रामीणों ने हिम्मत कर एक बदमाश को दबोच कर किशोरी को उसके चंगुल से छुड़ा लिया।

बाद में पकड़े गए बदमाश को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसी बीच खबर पर इंस्पेक्टर कोमल सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए।

जब तक वह ग्रामीणों द्वारा पीटे गए बदमाश को अस्पताल ले जाते, उसने दम तोड़ दिया। उसकी पहचान गांव के ही अतुल पुत्र प्रभू उर्फ प्रताप सिंह के रूप में हुई। इंस्पेक्टर कोमल सिंह के अनुसार अतुल व उसके दो साथियों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed