फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   villagers become angry because of electricity problem

मोबाइल तक चार्ज करने को बिजली नहीं, और फिर लोगों ने किया ये काम

Wed, 19 Aug 2015 02:47 AM IST
Updated Wed, 19 Aug 2015 02:47 AM IST
विज्ञापन
villagers become angry because of electricity problem

बिजली नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को दलित सुरक्षा मंच के बैनर तले विद्युत उपखंड टांडा कोठी पर जमकर हंगामा किया। कंट्रोल रूम पर तालाबंदी कर दी।

विज्ञापन


लाइनमैन को खंभे से बांध दिया। दो घंटे तक हंगामा बना रहा। ग्रामीणों ने बताया कि पांच दिन में सिर्फ एक दो घंटे ही आपूर्ति मिली है। पांच दिन से बिजली नहीं मिलने से ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन


बिजली नहीं आने से से इनवर्टर और मोबाइल ठप हो चुके हैं। मंगलवार को विद्युत उपखंड टांडा कोठी में दोपहर दो बजे सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए और तत्काल आपूर्ति देने की मांग की। उप खंड में कोई अधिकारी नहीं था। इसलिए गुस्सा और बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल कक्ष पर जड़ा ताला

villagers become angry because of electricity problem

बिजली अधिकारियों से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन जब कोई संपर्क नहीं हो सका तो लोग भड़क गए और प्रदर्शन कर नारेबाजी शुरू कर दी। इसका नेतृत्व दलित सुरक्षा मंच के प्रदेश प्रभारी वालेश कुमार ने किया। नारेबाजी करते हुए तमाम लोग कंट्रोल रूम में पहुंच गए।

यहां पर तैनात लाइनमैन फहीम को पकड़कर खंभे से बांध दिया। कंट्रोल कक्ष पर ताला जड़कर नारेबाजी करने लगे। इसके बाद लोग फिर से आंदोलन का अल्टीमेटम देते हुए चले गए।

लोगों का कहना था कि 21 अगस्त तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो संभल में उच्च अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह से जब पूछा गया तो उनका कहना था कि उन्हें जेई ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed