फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Village to village will take Lok Adalat

गांव-गांव में लगेगी लोक अदालत

Wed, 18 Sep 2013 12:18 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Wed, 18 Sep 2013 12:18 AM IST
विज्ञापन
Village to village will take Lok Adalat
पिहोवा उपमंडल विधिक सेेवा प्राधिकरण की तरफ से पिहोवा उपमंडल के गांव में लगाए जाने वाली कानूनी साक्षरता शिविरों व ग्रामीण लोक अदालतों का शेड्यूल जारी किया गया है। प्राधिकरण के चेयरमैन एवं न्यायाधीश विवेक यादव ने बताया कि 1 से 31 अक्तूबर, 1 से 30 नवंबर और 1 से 31 दिसंबर को कोर्ट परिसर में लीगल एड क्लीनिक लगाकर अधिवक्ता राजेश शर्मा और अशोक ठकराल लोगों की समस्याओं का निपटारा करने के साथ-साथ कानूनी राय देंगे।
विज्ञापन

उन्होेंने बताया कि 6 अक्तूबर को गांव मलिकपुर, 13 अक्तूबर को खेड़ी शीशगरां, 20 अक्तूबर को गोरखा में कानूनी साक्षरता शिविर लगाकर आरटीआई बाल श्रम, मनरेगा व अन्य सामाजिक मुद्दों की जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि 27 अक्तूबर को भैंसी माजरा, 3 नवंबर को कराह साहब, 10 नवंबर को बाखली, 17 नवंबर को अरूणाय, 24 नवंबर को कुम्हार माजरा, 1 दिसंबर को टीकरी, 8 दिसंबर को चनालहेड़ी, 15 दिसंबर को रामगढ़ रोड, 22 दिसंबर को झीमरेहड़ी, 29 दिसंबर को गांव कमोदा में ग्रामीण लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


जेल का दौरा करेंगे जज
इसके अलावा स्थानीय कोर्ट में सभी न्यायाधीशों की कोर्ट में भी लीगल एड क्लीनिक का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता राजेश कुमार शर्मा 2 व 9 अक्तूबर राजेश कश्यप 16 व 23 अक्तूबर, सुरेश कौशिक 6 व 13 नवंबर, अशोक भारद्वाज 20 व 27 नवंबर, अशोक ठकराल 4 व 11 दिसंबर तथा नरेंद्र सिंह 18 व 22 दिसंबर को जेल का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed