फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   vijya yadav shift to bijnor jail

बवाल मचाने में माहिर है ये महिला कैदी, पढ़िए इसके कारनामे

Tue, 09 Jun 2015 03:49 PM IST
Updated Tue, 09 Jun 2015 03:49 PM IST
विज्ञापन
vijya yadav shift to bijnor jail

जिला कारागार में बंद पूरब और पश्चिम यूपी के बदमाश बड़ा बवाल करा सकते हैं। गैर जिलों से शिफ्ट किए गए ये बदमाश बिजनौर जेल के लिए खतरा बन गए हैं। जेल में बंद फिरोजाबाद की महिला बदमाश विजया यादव तो जेल में बवाल कराने में माहिर है। कभी भी किसी से पंगा लेना उसकी फितरत बनी है। जेल प्रशासन विजया यादव समेत सभी बड़े बदमाशों पर कड़ी नजर रखे हैं।

विज्ञापन


बिजनौर जेल बाहरी बदमाशों के लिए मुफीद समझी जाने लगी है। यही वजह है कि अब बड़ी जेलों से भी शातिर अपराधियों को भी बिजनौर जेल शिफ्ट किया जा रहा है। बाहर से बड़े बदमाशों के आने से जेल प्रशासन के होश उड़े हुए हैं। बड़े बदमाशों के रहते जेल की व्यवस्था बनाने में अफसरों को पापड़ बेलने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


बिजनौर जेल में मेरठ जेल से शिफ्ट किए गए उधम सिंह के अलावा विजयपाल उर्फ टीटू, सत्यवीर सिंह के अलावा मऊ जेल से आए अरविंद सिंह, नोएडा जेल से भेजे गए योगेश कारतूस व इटावा जेल से भेजी गई विजया यादव बंद हैं। योगेश कारतूस अनिल जूझाना गैंग का सदस्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डकैत बंटी यादव की बहन है विजया यादव

vijya yadav shift to bijnor jail

नोएडा, गाजियाबाद के सुंदर भाटी गैंग से उसकी दुश्मनी चल रही है। दोनों के गैंग एक दूसरे के खून के प्यासे हैं। यही वजह रही कि नोएडा से योगेश कारतूस को बिजनौर जेल शिफ्ट किया गया है। फिरोजाबाद की विजया यादव डकैत बंटी यादव की बहन है। 24 अक्तूबर 2014 को विजया यादव को पकड़ा गया था। बंटी के मारे जाने के बाद गैंग की कमान विजया यादव के हाथों में है।

सूत्रों के मुताबिक फिरोजाबाद की जेल में रहते हुए विजया यादव ने जेल अफसरों पर कई संगीन आरोप लगा दिए थे। अफसरों पर गाज गिरी थी। इसके बाद विजया यादव को इटावा जेल शिफ्ट किया गया था। इटावा जेल में विजया यादव के भाई बंटी यादव के गैंग से जुड़ा डीपी यादव भी था। किसी बात पर विजया यादव का इससे पंगा हो गया था।

इटावा जेल में विजया यादव ने बवाल खड़ा कर दिया था। जेल में मारपीट करने के बाद विजया यादव भूख हड़ताल पर बैठ गई थी। इसके बाद उसे बिजनौर जेल व डीपी यादव को आगरा जेल शिफ्ट किया गया है।

मारपीट व पैसा उगाहने में पीछे नहीं हटती विजया

vijya yadav shift to bijnor jail

सूत्रों की मानें तो विजया यादव किसी से भी पंगा लेकर बड़ा बवाल कराने में माहिर है। बिजनौर जेल में उसे अन्य महिला बंदियों से अलग बैरक में रखा गया है। सूत्रों की मानें तो विजया बंदियों से भी मारपीट करने व पैसा उगाहने में पीछे नहीं हटती। मऊ जेल से भेजा गया अरविंद सिंह बनारस में डिप्टी जेलर की हत्या करने समेत कई बड़े अपराध कर चुका है।

जेल में उधम सिंह व योगेश कारतूस समेत चार बदमाश वेस्ट यूपी के विजया यादव व अरविंद सिंह समेत दो बड़े बदमाश पूर्वी क्षेत्र के हैं। जरायम की दुनिया में उधम सिंह का नाम सब जानते हैं। वेस्ट यूपी में उधम सिंह का सिक्का चलता है। जेल प्रशासन इन बदमाशों पर कड़ी नजर रखे है।

इन बदमाशों से यह भी डर है कि कहीं ये आपस में न भिड़ जाएं। यही वजह है कि इन्हें अलग-अलग बैरकों में रखा गया है। जेल अधीक्षक अरुण कुमार अवस्थी के मुताबिक जेल में बंद सभी बड़े बदमाशों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed