फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   view of taj mahal at sharad purnima night

शरद पूर्णिमा पर बदल रहा है ताजमहल, ये 5 दिन हैं खास

Sat, 24 Oct 2015 07:51 AM IST
Updated Sat, 24 Oct 2015 07:51 AM IST
विज्ञापन
view of taj mahal at sharad purnima night

शरद पूर्णिमा पर चांद की चांदनी शबाब पर होगी और चांदनी में नहाये ताज की एक झलक पाने के लिए दुनिया भर के सैलानी बेकरार रहेंगे। शरद पूर्णिमा 27 अक्तूबर की है, लेकिन पांच दिन तक यानी 25 से 29 अक्तूबर तक चांदनी रात में ताजमहल का दीदार किया जा सकेगा।

विज्ञापन


शनिवार से ‘ताजमहल के रात्रि दर्शन’ के लिए बुकिंग भी शुरू हो रही है। नौ देशों के राजदूत अपने परिवार के साथ ताजमहल का चांदनी रात में दीदार करने के लिए आ रहे हैं। 29 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में सिंगापुर, इंडोनेशिया, म्यांमार, मलेशिया जैसे देशों के राजदूत और उनके परिजन शामिल हैं।
विज्ञापन


कभी शरद पूर्णिमा पर ताजमहल में चमकी का मेला लगता था। शरद पूर्णिमा पर पांच रातों तक ताजमहल के दीदार के लिए बुकिंग भी शुरू हो चुकी हैं। एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग) के 22, माल रोड आफिस पर शनिवार सुबह 10 बजे से 25 अक्तूबर के रात्रिदर्शन के लिए बुकिंग शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं टिकट की दर

view of taj mahal at sharad purnima night

भारतीय पर्यटकों के लिए 510, विदेशियों के लिए 750 और 3-15 साल के बच्चों के लिए 500 रुपये का टिकट मिलेगा। 25 से 29 अक्तूबर तक ताजमहल रात 8:30 से 12:30 बजे तक खुला रहेगा। 30 मिनट के स्लॉट में 50 पर्यटक रेड सैंड स्टोन प्लेटफार्म से ताज का दीदार कर पाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 28 नवंबर 2004 से शुरू हुए ताज के रात्रि दर्शन में हर दिन 400 पर्यटकों को ही दीदार की अनुमति है। अब तक हर शरद पूर्णिमा पर पूरे 400 टिकट बिकते रहे हैं। इनमें विदेशी पर्यटकों की तादाद ज्यादा रहती है।

होटलों ने की नाइटव्यू की तैयारी
इस शरद पूर्णिमा पर पूरे पांच दिन तक नाइटव्यू रहेगा। होटलों ने इसे भुनाने की तैयारी की है। कई होटलों ने कपल्स के लिए 7 से 12 हजार रुपये तक के पैकेज पेश किए है। इसमें ताज नाइटव्यू की टिकट के साथ होटल में दो रात, एक दिन का ठहरना शामिल किया गया है। जिन होटलों की छतों से और कमरों से ताजमहल दिखता है, उन्होंने इसे अपने होम पेज पर प्रमुख आकर्षण के तौर पर पेश किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed