{"_id":"7a3cdde193d4f9709051dded502d003b","slug":"video-war-between-bjp-congress-and-aap","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी, कांग्रेस और आप में छिड़ा वीडियो वॉर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बीजेपी, कांग्रेस और आप में छिड़ा वीडियो वॉर
Updated Fri, 21 Mar 2014 03:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी दौर में कोई भी एक दूसरे का मजाक उड़ाने से नहीं चूक रहा है। नेता से लेकर पार्टियां तक सभी निन्दा सुख को भोग रहे हैं। कांग्रेस ने 'कट्टर सोच नहीं युवा जोश' वीडियो क्या जारी किया मानो वीडियोज़ की बाढ़ ही आ गई।
विज्ञापन
इस किस्म के कई वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं जिनमें पार्टी या नेता का मजाक उड़ाया जा रहा है।
इस कड़ी में जो वीडियो सबसे पहले चर्चा में आया वो था 'कट्टर सोच नहीं युवा जोश' की तर्ज पर बना एक वीडियो 'हर हाथ रेवडी, हर हाथ लॉलीपॉप' जिसमें कांग्रेस का मजाक उड़ाया गया था।
विज्ञापन
AAP का भी उड़ा मजाक
इसके बाद एक दूसरा वीडियो सामने आया जिसमें अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी का मजाक बनाया गया था। इस वीडियो में भी वही कलाकार थे जो 'हर हाथ रेवडी, हर हाथ लॉलीपॉप' में थे।
माना जा रहा है कि ये वीडियो भी उन्हीं लोगों ने बनाया है जिन्होंने कांग्रेस का मजाक उड़ाने वाला वीडियो तैयार किया। जैसे ही ये वीडियो सोशल साइटों पर आया, तुरंत शेयर होना शुरू हो गया।
माना जा रहा है कि ये वीडियो भी उन्हीं लोगों ने बनाया है जिन्होंने कांग्रेस का मजाक उड़ाने वाला वीडियो तैयार किया। जैसे ही ये वीडियो सोशल साइटों पर आया, तुरंत शेयर होना शुरू हो गया।
वीडियो में बीजेपी पर निशाना
इसके बाद एक और वीडियो आमने आया है। इस वीडियो में मोदी और बीजेपी का मजाक उड़ाया गया है। मोदी जैसी सूरत वाले एक शख्स को दोनों हाथों में छुरी लेकर उन्हें तेज करता दिखाया गया है।
'ना ही सोच, ना ही उम्मीद-पीजेपी' शीर्षक से वीडियो पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है। इस वीडियो में आरएसएस पर भी निशाना साधा गया है।
'ना ही सोच, ना ही उम्मीद-पीजेपी' शीर्षक से वीडियो पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है। इस वीडियो में आरएसएस पर भी निशाना साधा गया है।