{"_id":"2b00ad8acbb7be4927d8b92c78642597","slug":"video-human-vs-tiger-hindi-news-vk","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जब शराबी के डर से बाघ घुस गया बाड़े में","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
VIDEO: जब शराबी के डर से बाघ घुस गया बाड़े में
Updated Thu, 25 Sep 2014 12:33 PM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्च 2014 में मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक मामला सामने आया था। ग्वालियर चिड़ियाघर के बाघ के बाड़े में एक युवक घुस गया और उसे लड़ाई के लिए ललकारने लगा।
यशोवर्घन नाम का ये लड़का खुद को कालभैरव बता रहा था और बाघ को लगातार ललकार रहा था। बाद में पता चला कि ये मानसिक रूप से थोड़ा परेशान चल रहा था और नशे की हालत में इसने ये हरकत कर डाली।
खास बात ये रही कि बाघ ने इस पर हमला नहीं किया बल्कि इसे देख कर इधर उधर भागने लगा और फाइनली अपने पिंजरे में घुस गया। ये युवक उसके पिंजरे में भी घुस कर उसे ललकारने लगा लेकिन बाघ बाहर नहीं निकला।
विज्ञापन
देखिए ये वीडियो और अगली स्लाइड में देखिए चिड़ियाघर के बाघ का हिंसक रूप जिसमें वो दर्शक का हाथ ही खा गया।

लड़के का हाथ चबा गया बाघ
ब्राजील के चिड़ियाघर में एक बाघ, किशोर का हाथ ही खा गया। 11 साल का ये लड़का बाघ के बाड़े में हाथ घुसा रहा था और बाघ को छूने की कोशिश कर रहा था।
कुछ देर तक तो बाघ ने कुछ नहीं कहा लेकिन उसके बाद इस बाघ ने लड़के के हाथ को जबड़े में दबोच लिया और बुरी तरह चबा डाला। लड़के का हाथ उसके जिस्म से अलग हो गया।
वू नाम का ये बाघ चिड़ियाघर के सबसे प्यारे बाघों में से माना जाता था। जुलाई 2014 के इस वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह लड़का बाघ को लगातार छेड़ रहा था और फिर बाघ बेहद हिंसक हो गया।
चिड़ियाघर प्रशासन और एंबुलेंस तुरंत वहां पहुंच गए जिसके कारण बच्चे की जान बच गई। उसे प्राथमिक उपचार वहीं दे दिया गया था। अगली स्लाइड में देखिए चीन का वीडियो जहां युवक बाघों के बाड़े में कूद गया।

चीन: बाघों के बाड़े में कूदा युवक
चीन से भी एक ऐसा मामला सामने आया जहां एक युवक बाघों के बाड़े में कूद गया। बाघों ने इस शख्स को बुरी तरह जख्मी कर दिया लेकिन चिड़ियाघर प्रशासन ने इसकी जान बचा ली।
फरवरी 2014 में सामने आई इस खबर के मुताबिक 27 साल का ये युवक अपनी जिंदगी से निराश और परेशान था। लगातार नौकरी जाने का गम उस पर हावी था। वह चिड़ियाघर घूमने के लिए गया और उसकी नजर बाघों के बाड़े पर गई।
उनसे अपनी जिंदगी खत्म करने का सोचा और बाघों का निवाला बनने की ठान ली। वह उनके बाड़े में कूद पड़ा। पहले तो बाघ सकपका गए लेकिन बाद में उन्होंने उस पर हमला कर दिया।
बाघ उसकी जान ले पाते उससे पहले ही चिड़ियाघर प्रशासन ने बाघों पर दवाईं की डॉट्स छोड़ीं और बाघों ने उस युवक को छोड़ दिया। देखिए इस बेहद खतरनाक वीडियो को।

दिल्ली चिड़ियाघर में बाघ ने ली युवक की जान
दिल्ली चिड़ियाघर में सफेद बाघ ने युवक की जान ले ली। ये युवक खुद ही बाघ के बाड़े में उतरा था। काफी देर तक वह बाघ के सामने हाथ जोड़कर छोड़ देने की मिन्नतें करता रहा लेकिन बाघ ने उनकी गर्दन जबड़े में दबोच ली और उसे लेकर इधर से उधर घूमने लगा।
चंद मिनटों में ही युवक ने दम तोड़ दिया। अब ये बहस की जा रही है कि गलती किसकी थी? युवक की जो खुद बाघ के बाड़े में उतर गया या फिर चिड़ियाघर प्रशासन की जिसकी चूक ने मौत और युवक के बीच का फासला कम कर दिया?
सभी एंगल से इस मामले की जांच अभी जारी है। आप वो वीडियो देखिए जिसमें दिख रहा है कि किस तरह वो युवक बाघ के सामने मिन्नत कर रहा था और किस तरह बाघ ने उस पर हमला किया।

बाघों ने चिड़ियाघर कर्मचारी की ही ले ली जान
सिंगापुर के चिड़ियाघर में भी एक ऐसा ही वाकया सामने आया था जहां दो सफेद बाघों ने चिड़ियाघर के कर्मचारी पर ही हमला कर दिया था। 2008 के इस मामले में 32 साल के चिड़ियाघर कर्मचारी को बुरी तरह से घायल कर दिया था।
अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। वीडियो में दिख रहा है काफी देर तक उसने खुद को बचाया लेकिन बाघों ने उसे नहीं छोड़ा।
बाघों ने उसकी गर्दन पर हमला किया, उसने काफी वक्त तक बचने की कोशिश की, सिर पर बाल्टी पहन ली लेकिन वह खुद को बचा पाने में नाकाम रहा। देखिए दिल को दहला देने वाला ये वीडियो-