{"_id":"8c8974df9ae4ab9c7b960d404f3fee6f","slug":"video-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: वर्दी में डांसर के साथ नाचे पुलिसवाले","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
वीडियो: वर्दी में डांसर के साथ नाचे पुलिसवाले
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 23 May 2015 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो पुलिस की जिम्मेदारी लोगों की सुरक्षा करने की होती है लेकिन जब पुलिस ही सुरक्षा को दरकिनार कर खुद मौजमस्ती में डूब जाए तो ये कैसे एहसास हो कि यही हमारी रक्षक पुलिस है। मामला गुजरात के वडोदरा जिले के किसनवाड़ी पुलिस स्टेशन का है जहां दो पुलिस वाले वर्दी में डांसर के साथ डांस कर रहे थे। हद तो तब हो गई जब इन्हें इतना भी एहसास नहीं रहा कि ये वर्दी में हैं।
विज्ञापन
मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस कमिश्नर वडोदरा ने दोनों पुलिस वालों के खिलाफ जांच का आदेश दिया। पुलिस वालों की ये करतूत कैमरे में रिकार्ड हो गई। दोनों पुलिस वाले अपने साथी कांस्टेबल कन्हैया लाल परमार की बेटी की शादी में गए थे, जहां एक आर्केस्ट्रा ग्रुप का कार्यक्रम भी आयोजित कराया गया था। कार्यक्रम के दौरान पुलिस वाले डांसर के साथ गलबहियां करते हुए डांस कर रहे थे, डांस के दौरान उन्होंने डांसर पर नोटों की बारिश भी की।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर ई. राधाकृष्णन ने विभाग को आदेश दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाए। राधाकृष्णन ने कहा है कि ये मामला डिप्टी पुलिस कमिश्नर क्राइम को सौंपा गया है जो वीडियो को देखेंगे और मामले की जांच करेंगे। एक अन्य अधिकारी ने कहा है कि उन दोनों पुलिस वालों को जबाव देना होगा कि आखिर उन्होंने वर्दी में रह कर ये काम क्यों किया?
विज्ञापन
किसनवाड़ी पुलिस स्टेशन के अधिकारियों का कहना है कि शादी में पुलिस स्टेशन के सभी लोग गए थे। अधिकारियों का कहना है कि दोनों पुलिस वालों ने अनजाने में अपनी सीमा रेखा का उल्लंघन किया होगा। उनका कहना है कि इन दोनों पुलिस वालों के निलंबन की कोई भी सूचना अभी तक नहीं मिली है।
देखें वीडियो: