{"_id":"cfa9fc38-cabb-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"video-game-launched-on-name-of-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार से लड़ने वीडियो गेम में पहुंचे मोदी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भ्रष्टाचार से लड़ने वीडियो गेम में पहुंचे मोदी
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2013 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में युवाओं के एक समूह ने मोदी-फाइंग इंडिया नाम के अभियान की शुरूआत की।
विज्ञापन
इसमें नमो-नमो का गाना बजा और कंप्यूटर गेम में मोदी को हीरो के तौर पर पेश किया गया।
इस गेम के जरिए मोदी को भ्रष्टाचार रूपी दानव से हीरो की तरह लड़ते दिखाया गया। इसके बाद मोदी की जीवनी बताती 40 पेज की कॉमिक्स लांच हुई।
शुक्रवार को इस मौके पर छत्तीसगढ़ से वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष हाजी सलीम अशरफी, इंडियन लाफ्टर चैलेंज के विजेता सुरेश अलबेला, अभियान के संयोजक तजिंदर पाल सिंह बग्गा समेत कई लोग मौजूद थे।
मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की मांग
भारतीय जनता पार्टी बेशक अपने प्रधानमंत्री का नाम तय नहीं कर सकी है, लेकिन राजधानी में युवाओं का एक समूह गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे उपयुक्त मान रहा है।
विज्ञापन
समारोह में आयोजकों की ओर से भाजपा से मांग की गई कि 2014 के चुनाव के लिए नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री का दावेदार घोषित किया जाए।
इसका अभियान के संयोजक बग्गा हैं जो आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्य प्रशांत भूषण के साथ हाथापाई के बाद सुर्खियों में आए थे।