फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   video clip of burning train on pak tv.

पाक टीवी पर भारत के खिलाफ 'दंगा भड़काऊ' वीडियो क्लिप

Wed, 12 Nov 2014 11:22 AM IST
सतीश कुमार पांडेय/अमर उजाला, गोरखपुर
सतीश कुमार पांडेय/अमर उजाला, गोरखपुर Updated Wed, 12 Nov 2014 11:22 AM IST
विज्ञापन
video clip of burning train on pak tv.

जलती ट्रेन की वीडियो क्लिप पाक टीवी चैनल पर दिखाए जाने की जांच करने सीबीसीआईडी की टीम मंगलवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। एसी कोच में आग लगने की घटना को पाकिस्तान में एक समुदाय विशेष पर अत्याचार किया जाना बताया गया था।

विज्ञापन


सदर सांसद महन्त आदित्यनाथ ने घटना की शिकायत शासन से की थी।

2006 में गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी अवध एक्सप्रेस के एसी कोच में आग लग गई थी। जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया गया था। स्टेशन पर हुई घटना की वीडियो क्लिप पाकिस्तान के पाक टीवी चैनल पर दिखाई गई थी। महन्त आदित्यनाथ ने शासन से शिकायत की थी कि ट्रेन में आग लगने की घटना को गलत तरीके से पेश कर दंगा भड़काने की साजिश की जा रही है। गोरखपुर के कुछ लोगों को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए एक समुदाय विशेष पर अत्याचार किए जाने की बात कही गई थी।
विज्ञापन

पूर्वांचल में सक्रिय हैं आईएसआई के लोग: आदित्यनाथ

video clip of burning train on pak tv.

सांसद की शिकायत के बाद सीबीसीआईडी जांच कर रही है। मंगलवार को गोरखपुर स्टेशन पहुंची टीम ने घटना से जुड़ी जानकारी लेने के साथ ही आग लगने के कारणों की पड़ताल की। आरपीएफ, जीआरपी के रिकॉर्ड की भी जांच की गई। आठ साल से चल रही जांच जल्द ही पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

सदर सांसद महंत आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्वांचल में आईएसआई के एजेंट सक्रिय हैं। माहौल खराब करने के लिए हर घटना को गलत तरीके से पाकिस्तान में दिखाया जाता है। अवध एक्सप्रेस के एसी कोच में शॉर्ट सर्किट से लगी आग की घटना का एक उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अगर जल्द ही इस साजिश का पर्दाफाश नहीं किया तो गृह मंत्रालय में शिकायत करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed