{"_id":"07647b42898ed6362691f5200859340d","slug":"victim-wants-lifer-for-rapist","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई गैंगरेपः 'ताउम्र जेल में रहें मेरी जिंदगी बर्बाद करने वाले'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुंबई गैंगरेपः 'ताउम्र जेल में रहें मेरी जिंदगी बर्बाद करने वाले'
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 24 Aug 2013 01:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगरेप का शिकार हुई फोटो पत्रकार भले अस्पताल में डिप्रेशन से जूझ रही हो, लेकिन उसका हौसला कायम है और वह चाहती है कि उसकी जिंदगी बर्बाद करने वालों को ताउम्र सलाखों के पीछे काटनी पड़े।
विज्ञापन
पीड़िता के एक रिश्तेदार ने बताया कि उसकी मां को शुरुआत में इस बारे में जानकारी ही नहीं थी।
उन्होंने बताया, "पीड़िता ने खुद अस्पताल से कॉल कर मां को बताया था कि उसका छोटा सा एक्सिडेंट हो गया है। उसने मां से कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है, क्योंकि वह नहीं चाहती थी कि उसकी मां को सदमा लगे।"
विज्ञापन
पढ़ें:- मुंबई गैंगरेपः दूसरा आरोपी धरा गया, अब तीन बाकी
विज्ञापन
पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए यह बताया कि किस तरह उसके सहकर्मी को बांधकर आरोपियों ने जमीन पर गिराया और बर्बरता से पीटा।
पीड़िता चाहती है कि उसकी जिंदगी बर्बाद करने वालों को किसी सूरत में न बख्शा जाए।
अपने परिवार और राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य से मुलाकात में भी उसने यही बात कही है। वह चाहती है कि सभी आरोपियों को उम्रकैद की सजा हो।
पढ़ें:- मुंबई गैंगरेपः 'रात के बादशाह' ने रेप के बाद खाई पाव-भाजी
इस बीच चौतरफा आलोचना झेल रहे महाराष्ट्र के गृह मंत्री आर आर पाटिल को भी राहत मिली होगी, क्योंकि पीड़िता की मां ने मामले में फुर्ती दिखाने के लिए उनकी तारीफ की है।
सूत्र ने बताया, 'पुलिस की तेज-तर्रार कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी पर मां ने मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और गृह मंत्री आर आर पाटिल के प्रति आभार जताया।'