फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   victim says, tarun tejpal raped her

'हां, मेरे साथ तेजपाल ने बलात्कार किया'

Fri, 29 Nov 2013 06:46 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 29 Nov 2013 06:46 PM IST
विज्ञापन
victim says, tarun tejpal raped her

तहलका के संस्थापक संपादक तरुण तेजपाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली युवती ने कहा कि तेजपाल ने उसके साथ बलात्कार किया है।

विज्ञापन


पीड़िता के वकील ने एक टीवी चैनल से बातचीत में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गोवा पुलिस और मजिस्ट्रेट के सामने पीड़ित युवती ने जो बयान दर्ज कराया है, उसमें उसने कहा कि वह अपनी इज्जत की लड़ाई लड़ रही है और इसके पीछे किसी तरह की कोई राजनीतिक साजिश नहीं है।

युवती का कहना है कि उसे पता था कि यह लड़ाई इतनी आसान नहीं होगी, लेकिन यह सम्मान की लड़ाई और अंजाम तक पहुंचने तक इसे जारी रखा जाएगा।

tarun tejpal
विज्ञापन


पीड़ित युवती इस बात से काफी दुखी है कि इस पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक साजिश बताया जा रहा है। उसका कहना है कि तेजपाल अपनी संपत्ति की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन उनके लिए यह मर्यादा की लड़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, तहलका के पहले शिकार बंगारू ने तेजपाल पर क्या कहा?

गुरुवार को गोवा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि होटल से मिले सीसीटीवी फुटेज में तेजपाल युवती को लिफ्ट के भीतर खींचते हुए दिख रहे हैं।

उनका हाथ युवती के कंधे पर था और जब दो मिनट बाद युवती लिफ्ट से तेजी से बाहर निकली, तो वह बदहवास दिख रही थी। और तेजपाल उसके पीछे चल रहे थे।

इधर तेजपाल ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा, 'मामले को ज्यादा तूल दिया जा रहा है। मैं पुलिस के साथ सहयोग के लिए पूरी तरह तैयार हूं और इसीलिए गोवा जा रहा हूं। मामले में जैसा कहा जा रहा है वैसा बिल्कुल नहीं है।'

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed