{"_id":"54c71a0addd82e2a6ffffb332406ddc0","slug":"victim-s-mother-commented-on-court-verdict-on-delhi-gangrape","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी मिली तो इंसाफ मिला: बिटिया की मां","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
फांसी मिली तो इंसाफ मिला: बिटिया की मां
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 13 Sep 2013 11:28 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली गैंगरेप के चारों दोषियों को फांसी की सजा मिलने पर बिटिया की मां ने कहा कि परिवार और देशवासियों को न्याय मिला है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिस तरह से उन दरिंदों ने बर्बरता की थी उस स्थिति में उनको फांसी ही मिलनी थी। अगर उन्हें यह सजा नहीं मिलती तो उनकी बेटी की आत्मा को शांति नहीं मिलती।
उन्होंने कहा कि कोर्ट ने इस मामले में हर पहलू पर ध्यान दिया है और फिर सजा सुनाई है। इस फैसले से समाज में कड़ा संदेश जाएगा। लोग ऐसी दरिंदगी करने की दोबारा हिम्मत नहीं करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने इंसाफ दिलाने के लिए जांच से जुड़े सभी पुलिस अधिकारियों और मीडिया को भी धन्यवाद दिया।