{"_id":"68f2a14f9877c6586e109b2e39688f46","slug":"victim-s-brother-attack-on-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसला सुन बिलख पड़ा भाई, आरोपी को पीटने की कोशिश ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
फैसला सुन बिलख पड़ा भाई, आरोपी को पीटने की कोशिश
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 31 Aug 2013 07:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली गैंगरेप के नाबालिग आरोपी को पीड़िता के भाई ने कोर्ट में ही पीटने की कोशिश की। वह नाबालिग आरोपी की दी गई सजा से नाराज था, हालांकि वकीलों और वहां मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन
पिछले साल 16 दिसंबर की रात पैरामेडिकल छात्रा से गैंगरेप के मामले में नाबालिग आरोपी को शनिवार को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने तीन साल की सजा सुनाई।
सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता के भाई ने जुवेनाइल कोर्ट के फैसले के बाद नाबालिग आरोपी को चांटे मारने की कोशिश की, हालांकि वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। पीड़िता का भाई सुबह से कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
दरअसल पीड़िता का भाई और माता-पिता के साथ फैसले के समय कोर्ट के अंदर ही मौजूद थे। हमले के वक्त पीड़िता के मां-बाप और वहां मौजूद वकीलों ने पीड़िता के भाई को संभाला।
विज्ञापन
बाहर आने के बाद पीड़िता के भाई ने कोर्ट के फैसले पर नाराजगी व्यक्त की। उसका कहना था कि उसे बहुत कम सजा दी गई है।
कोर्ट के बाहर रोते हुए उसने कहा, ' जो काम आरोपी ने किया है, उसके लिए ये सजा काफी कम है। उसके लिए फांसी ही मिलनी चाहिए।'
पीड़िता के माता-पिता ने भी कोर्ट के फैसले के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा है कि जो सजा उसको मिली है वो बहुत कम है।
उन्होंने कहा कि इस फैसले से हम हार गए हैं, कोई जरूरत नहीं है इस तरह की कानूनी कार्रवाई की। जो इतनी कम सजा दे। हमें मूर्ख बनाया गया है। हम इस फैसले को स्वीकार नहीं करते हैं।