{"_id":"7f85c65b5fb1790103fca4b88831470f","slug":"victim-recognized-minor-accused-of-mumbai-gangrape","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई गैंगरेप: पीड़िता ने नाबालिग दरिंदे को पहचाना","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुंबई गैंगरेप: पीड़िता ने नाबालिग दरिंदे को पहचाना
टीम डिजिटल
Updated Thu, 05 Sep 2013 11:37 AM IST
विज्ञापन
मुंबई गैंगरेप मामले में बुधवार को पीड़ित फोटो पत्रकार और उसके मित्र के सामने नाबालिग आरोपी की पहचान परेड कराई गई।
विज्ञापन
दक्षिण मुंबई स्थित जुवेनाइल रिमांड होम में हुई परेड में पीड़िता ने नाबालिग आरोपी की शिनाख्त कर ली।
नाबालिग उन पांच आरोपियों में से एक है, जिसने बाकी के चार आरोपियों के साथ मिलकर 22 अगस्त को शक्ति मिल कंपाउंड में फोटो लेने गई पत्रकार से घिनौने कृत्य को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में रह रहे बाकी के चार आरोपियों को बृहस्पतिवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।
मिल में हुआ था एक और दुष्कर्म
मुंबई की जिस शक्ति मिल में महिला फोटो पत्रकार से गैंगरेप की वारदात हुई थी वहीं एक अन्य युवती से गैंगरेप की घटना सामने आई थी।
गिरफ्तार युवकों पर एक और महिला से रेप करने का आरोप लगाया है। महिला ने दावा किया है कि उन आरोपियों में से कुछ युवकों ने उससे शक्ति मिल में रेप किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मिल में हुई गैंगरेप की घटना मामले में पीड़ितों से सामने आने की अपील की थी।