फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   victim family wants hanging for rapists

बलात्कारियों के लिए फांसी चाहता है पीड़ित परिवार

Mon, 31 Dec 2012 04:58 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 31 Dec 2012 04:58 PM IST
विज्ञापन
victim family wants hanging for rapists

दिल्ली में गैंगरेप का शिकार बनी छात्रा की मौत से उसका पूरा परिवार सदमे में है। छात्रा के माता-पिता को अभी तक यकीन नहीं हो रहा है कि उनकी बेटी अब उनके बीच नहीं रही है। छात्रा के पिता की अब सिर्फ एक ही मांग है कि उनकी बेटी के दोषियों को फांसी की सजा मिले।

विज्ञापन


एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक छात्रा के भाई ने कहा है कि जब तक उसकी बहन के आरोपियों को फांसी पर नहीं लटकाया जाएगा, तब तक उसकी बहन की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि लड़ाई तो अभी शुरू हुई है। छात्रा के पिता ने कहा कि उनकी पत्नी ने इस घटना के बाद से बामुश्किल ही खाना खाया है। इस हादसे ने उन्हें पूरी तरह से हिलाकर रख दिया है।
विज्ञापन


मां की तबियत बिगड़ी
जो मां 13 दिन तक अपनी बेटी को मौत से लड़ने की हिम्मत देती रही, वो अपनी लाडली के जाने के बाद बेहद टूट गई है। बेटी के अंतिम संस्कार के बाद मां अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। डॉक्टरों ने बताया कि मां को बेटी के जाने का सदमा लगा है। पिछले दो सप्ताह तक वह वेंटिलेटर पर पड़ी बेटी के साथ थीं, इतने दिनों तक ठीक से खाना नहीं खाने की वजह से उन्हें कमजोरी भी है। 


दादा नहीं देख पाए पोती का चेहरा
गैंगरेप की शिकार छात्रा के दादा अपनी पोती को आखिरी बार देख भी नहीं पाए। रविवार की सुबह दिल्ली में अंतिम संस्कार हो जाने की खबर मिलने पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पूरा गांव सुबक पड़ा। घर में चाची और दादा का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव के बहुत से लोग चाहकर भी अंतिम संस्कार में शरीक नहीं हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed