फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   victim came in media against asaram bapu

आसाराम की हवस की कहानी, पीड़िता की जुबानी

Wed, 09 Oct 2013 12:06 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 09 Oct 2013 12:06 PM IST
विज्ञापन
victim came in media against asaram bapu

आसाराम और नारायण साईं पर रेप का आरोप लगाने वाली सूरत निवासी पीड़िता ने बाप और बेटे के कारनामों का किस्सा मीडिया में सुनाया।

विज्ञापन


पीड़िता ने मंगलवार शाम मीडिया के सामने अपना बयान दिया और आसाराम के पूर परिवारे के इस कुकृत्य में शामिल होने का इल्जाम लगाया।

पीड़िता ने सरकार से न्याय की गुहार लगाते हुए आसाराम और नारायण साईं के लिए फांसी की मांग भी की। साथ ही अन्य लड़कियों के भी उनके चंगुल में फंसे होने की बात कही।
विज्ञापन


आसाराम और साईं पर आरोप लगाने वाली दो बहनों में से छोटी बहन मीडिया के सामने आई। छोटी बहन का आरोप है कि सूरत के जहांगीरपुरा इलाके में बने आसाराम के आश्रम में कई बार नारायण साईं ने उससे दुष्कर्म किया। मंगलवार शाम पुलिस जांच के लिए पीड़िता को आश्रम भी लेकर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता नहीं चलता कब फंस गए चंगुल में
पीड़िता ने मंगलवार को बताया कि वह साल 2001 में नारायण साईं के संपर्क में आई थी और 2005 तक उनके साथ रही थी। उसे काठमांडू के नागार्जुन हिल पर बने ओशो आश्रम में भी ले जाया गया था, जहां उसे तीन दिन तक रखा गया।

पीड़िता बताती है कि वहां सब एक हॉल में खुले मन से डांस करते हैं, तो उन्हें बोला गया कि देखो महिला और पुरुष का मुक्त जीवन है, कोई संकोच की बात नहीं है। पीड़िता ने कहा कि किसी को पता नहीं चलता है कि कब वो उनके चंगुल में कैसे फंस जाता है।

जोधपुर मामले के बाद आई हिम्मत
इतने सालों बाद शिकायत दर्ज करने की बात पर पीड़िता ने कहा कि आसाराम और नारायण साईं का कितना दबदबा है, ये सब जानते हैं।

पीडिता ने कहा कि जोधपुर मामले के बाद उन्हें और उनकी बहन को आसाराम के बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत आई। इस घटना के बाद उनकी कई बार मरने की भी इच्छा हुई।

और भी लड़कियां हुईं शिकार
आश्रम में होने वाली घटनाओं का खुलासा करते हुए पीड़िता ने बताया कि यह घटना सिर्फ उनके साथ ही नहीं हुई बल्कि आश्रम में रहने वाली सभी लड़कियों के साथ ऐसा ही होता है। जब उसकी बड़ी बहन ने बताया कि उसके साथ आश्रम में क्या-क्या हुआ तो उसने भी अपनी आपबीती बताई।

लड़की ने यह भी बताया कि उन्हें धमकी भरे फोन आने शुरू हो गए हैं लेकिन वो फोन नहीं उठा रही हैं।

पीड़िता ने आसाराम की पत्नी और बेटी पर भी लड़कियां पहुंचाने का आरोप लगाया है। बताया कि आसाराम खुद पहले इशारा करते थे, फिर बापू की पत्नी बताती थी कि बापू के पास किस लड़की को जाना है।

फांसी मिले दोनों को
पीड़िता ने आसाराम और नारायण के लिए फांसी की मांग भी की और कहा कि सजा देना कानून का काम है लेकिन वह चाहती हैं कि उन्हें फंसी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका और नारायण साईं का नार्कों टेस्ट करवा सकते हैं, जिसमें दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

साथ ही पीड़िता ने सरकार से जल्द से जल्द न्याय की मांग भी की।

पीड़िताओं से की अपील
लड़की ने आसाराम और नारायण साईं के चंगुल में फंस चुकी अन्य लड़कियों से भी सामने आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उनके जैसी और पीड़िताएं सामने आने की हिम्मत करें, जिससे अन्य लड़कियां इनका शिकार बनने से बच सकें।

कहा कि आसाराम और नारायण साईं में भगवान का 'भ' तक नहीं है। लोगों को भगवान को मानना है तो मंदिरों में मानों, ऐसे संतों में नहीं। उन्होंने दिल्ली की एक लड़की के भी आसाराम और नारायण साईं के कहे अनुसार सब करने और आश्रम में लड़कियों का माइंड वॉश होने की बात भी बताई।


पुलिस ने मांगी आसाराम की रिमांड
आसाराम पर लगे रेप के नए आरोपों में अहमदाबाद पुलिस आसाराम की ट्रांजिट रिमांड के लिए तैयारी कर रही है।
अहमदाबाद पुलिस को गांधीनगर कोर्ट से ट्रांसफर वारंट मिल चुका है। अगर अहमदाबाद पुलिस को ट्रांजिट रिमांड मिल जाती है, तो जोधपुर जेल में बंद आसाराम अहमदाबाद पुलिस की कस्टडी में आ जाएंगे।

सूरत की रहने वाली दो बहनों ने आसाराम और नारायण साईं पर कई सालों तक रेप करने का आरोप लगाया है। बड़ी बहन ने आसाराम पर अहमदाबाद के मोटेरा आश्रम में बलात्कार की दुष्कर्म की बात कही है। पुलिस ने आसाराम के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed