{"_id":"5853ffc0-2963-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"vice-president-of-keshubhai-s-party-returned-to-the-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"केशुभाई को झटका, पार्टी उपाध्यक्ष भाजपा में लौटे ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
केशुभाई को झटका, पार्टी उपाध्यक्ष भाजपा में लौटे
अहमदाबाद/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 08 Nov 2012 10:45 AM IST
विज्ञापन
गुजरात में नरेंद्र मोदी को कड़ी टक्कर देने की उम्मीद कर रहे केशुभाई पटेल को विधानसभा चुनाव से पहले ही झटका लग गया है। केशुभाई द्वारा बनाई गई गुजरात परिवर्तन पार्टी के उपाध्यक्ष केडी जेसवानी फिर से भाजपा में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
जेसवानी ने यह कहते हुए केशुभाई का साथ छोड़ा कि उनकी पार्टी वंशवाद और जाति आधारित राजनीति में लिप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि कम समय में ही उन्होंने महसूस किया कि गुजरात परिवर्तन पार्टी भाजपा का विकल्प मुहैया कराने के लिए बनी थी लेकिन नई पार्टी वंशवाद और जाति आधारित राजनीति में लिप्त है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके केशुभाई पटेल ने कुछ समय पहले नरेंद्र मोदी से नाराज होकर अपनी अलग पार्टी गठित कर ली थी। गुजरात परिवर्तन पार्टी विधानसभा चुनावों में भाजपा को कड़ी टक्कर देने की उम्मीद कर रही है।
विज्ञापन