फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Vice President and Prime Minister expressed his sorrow at the death of yash

यश के निधन पर उप राष्ट्रपति व पीएम ने जताया शोक

Sun, 21 Oct 2012 10:33 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sun, 21 Oct 2012 10:33 PM IST
विज्ञापन
Vice President and Prime Minister expressed his sorrow at the death of yash

निर्माता-निर्दशक यश चोपड़ा के निधन पर उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शोक जताया है।  उप राष्ट्रपति हादिम अंसारी ने अपने शोक संदेश में कहा है कि चोपड़ा के निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ है। हिंदी सिनेमा और पूरे मनोरंजन जगत में उनके योगदान के लिए उन्हें सदैव याद किया जायेगा।

विज्ञापन


अंसारी ने चोपड़ा के शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है और उन्हें ईश्वर से इस दुख को सहन करने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना की है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी यश चोपड़ा के निधन पर शोक व्यक्त करने में देश की अगुवाई की है।
विज्ञापन


मनमोहन सिंह ने उन्हें भारतीय सिनेमा की महान शख्सियत करार दिया जिन्होंने कई पीढ़ियों का मनोरंजन किया। गौरतलब है कि 80 वर्षीय चोपड़ा ने रविवार शाम मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने भारतीय सिनेमा की लोकप्रियता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का श्रेय चोपड़ा को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने अपने शोक संदेश में चोपड़ा को भारतीय सिनेमा की महान शख्सियत करार दिया जिन्होंने अपनी दुर्लभ सृजनात्मकता से कई पीढ़ियों का मनोरंजन किया। यश चोपड़ा के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियों ने ट्विटर और फेसबुक के जरिए शोक जताया है।


लता मंगेश्कर ने उनको श्रृद्धांजलि देते हुए कहा कि यश चोपड़ा एक बड़े फिल्मकार थे और उससे भी ज़्यादा बड़े इंसान थे। लता मंगेश्कर के अनुसार उनका और यश चोपड़ा का रिश्ता सिर्फ फ़िल्मों के कारण नहीं था, बल्कि वे दोनों एक भाई-बहन की तरह थे।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed