फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   vice chancellor and union minister is responsible for rohit suicide

'कुलपति, रोहित की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार'

Tue, 19 Jan 2016 07:06 PM IST
Updated Tue, 19 Jan 2016 07:06 PM IST
विज्ञापन
vice chancellor and union minister is responsible for rohit suicide

दलित छात्र रोहित वेमुला की मौत के बाद पूरे देश भर में विरोध-प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया है। एक तरफ जहां देश में विभिन्न संस्थानों के छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं विपक्षी राजनीतिक पार्टियां भी केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावार हो गई है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी हैदराबाद यूनिवर्सिटी पहुंचे और उसके बाद वहां के छात्रों से मुलाकात की।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने हैदराबाद यूनिवर्सिटी में छात्रों से बातचीत करते हुए कहा कि एक यूनिवर्सिटी का विचार ही यहीं होता है कि आप स्वतंत्रता के साथ अपनी बात रख सकें। पर यह संस्थान उस शक्ति का प्रयोग छात्रों को नहीं करने दे रही है। उनको दबाया जा रहा है। आइडिया ऑफ यूनिवर्सिटी को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। इस आत्महत्या के पीछे जिस किसी का भी हाथ हो, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। राहुल ने कहा कि रोहित के लिए ऐसी परिस्थितियां बना दी गई कि उसको आत्महत्या करनी पड़ी और इसके लिए कुलपति, केंद्रीय मंत्री और यह संस्थान जिम्मेदार है।
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि आजादी के इतने सालों बाद भी छात्रों को अपने दिल की बात कहने की आजादी नहीं है। आखिर छात्रों को ऐसा हक देने की हिम्मत संस्थान क्यों नहीं दिखा पा रहे हैं। राहुल ने कहा कि यहां पर मैं एक राजनीतिज्ञ के तौर पर नहीं बल्कि एक युवा के तौर पर आया हूं जो आपकी आपके दुख के समय आपके साथ होना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




'बीजेपी वंचित वर्गों के खिलाफ खतरनाक साजिश रच रही'

vice chancellor and union minister is responsible for rohit suicide

कांग्रेस के नेता अहमद पटेल ने कहा कि रोहित वेमुला की आत्महत्या मामले की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। वहीं केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री टी.सी. गहलोत ने कहा कि सचिव अनीता अग्निहोत्री को दलित स्कॉलर रोहित वेमुला आत्महत्या मामले की जांच करने के नियुक्त किया गया है।




वहीं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि RSS/BJP के घोर जातिवादी एजेंडे ने ही दलित छात्र की जान ली है। शिक्षा संस्थानों में बीजेपी वंचित वर्गों के खिलाफ खतरनाक साजिश रच रही है।




केंद्रीय राज्य मानव संसाधन मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि रोहित की आत्महत्या को क्या वजह रही है, इसकी पड़ताल के लिए एक टीम हैदराबाद जा रही है। जल्द ही वो टीम इसकी रिपोर्ट जमा कर देगी। जरूरत पड़ी तो इस मामले में हम कार्रवाई भी करेंगे।




वहीं पुणे से लेकर मुंबई तक में इस आत्महत्या के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर व्यापक प्रदर्शन किया गया। पुणे स्थित एफटीआईआई के छात्रों ने इस आत्महत्या के विरोध में भूख हड़ताल कर दी है।

कांग्रेस की नेता कुमारी सैलजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तुरंत बंडारु दत्तात्रेय को बर्खास्त करने के लिए कहा है। साथ ही मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भी कहा है।




दलित स्कॉलर के सुसाइड केस की जांच के लिए तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रॉयन और प्रतिमा मंडल हैदराबाद यूनिवर्सिटी पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed