{"_id":"ea651150a5312899cad3cef0287f78dc","slug":"vhp-sanrakshak-met-with-asaram-bapu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम की सुध लेने पहुंचे विहिप संरक्षक अशोक सिंघल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आसाराम की सुध लेने पहुंचे विहिप संरक्षक अशोक सिंघल
ब्यूरो/अमर उजाला,जयपुर
Updated Thu, 08 Jan 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक अशोक सिंघल ने गुरूवार को नाबालिग से दुष्कर्म मामले में जोधपुर की जेल में बंद आसाराम से मुलाकात कर उनकी सुध ली। लम्बे अरसे बाद किसी प्रमुख व्यक्ति के मिलने पहुंचने के कारण यह मुलाकात काफी चर्चित रही।
विज्ञापन
सिंघल ने करीब बीस मिनट आसाराम से चर्चा की। आसाराम एक सितम्बर 2014 से जोधपुर जेल में बंद है। जानकारी के अनुसार विशेष अनुमति हासिल कर सिंघल सुबह आठ बजे जेल पहुंचे। जेल प्रशासन का कहना है कि सिंघल आसाराम से उनकी सेहत की जानकारी लेने आए।
विज्ञापन
इधर, जेल से पेशी पर कोर्ट लाए जाने पर आसाराम ने कहा कि सिंघल मिलने आए थे, लेकिन क्या बात हुई यह बताने का कोई लाभ नहीं, यदि बताऊंगा तो मीडिया वाले इसे तोड़मोड़ कर छाप देंगे। चार दिन पूर्व विहिप के प्रवीण तोगडिय़ा भी दो दिन के लिए जोधपुर में रहे लेकिन वे आसाराम से मिलने जेल नहीं गए।
विज्ञापन