फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   vhp's hindu sammelan will increase problem of modi government

विहिप का हिंदू सम्मेलन बढ़ाएगा मोदी सरकार की मुश्किल

Thu, 15 Jan 2015 09:12 AM IST
Updated Thu, 15 Jan 2015 09:12 AM IST
विज्ञापन
vhp's hindu sammelan will increase problem of modi government

संसद का बजट सत्र भी मोदी सरकार के लिए मुश्किलों भरा रह सकता है। सरकार के आर्थिक सुधारों के खिलाफ विपक्ष अपने विरोध को धार देने में जुटा है तो सरकार के सहयोगी संगठन उग्र हिंदुत्व से पीछे हटते नहीं दिख रहे हैं।

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद एक मार्च को दिल्ली में विराट हिंदू महासम्मेलन का आयोजन करेगा। साथ ही संगठन ने विवादास्पद घर वापसी और राम मंदिर निर्माण जैसे मुद्दों से कदम पीछे खींचने से साफ इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


इससे बजट सत्र के दौरान मोदी सरकार की मुश्किल बढ़ सकती है। विहिप ने साफ कर दिया है कि वह सम्मेलन में हिंदू धर्म के उत्थान के लिए हर जरूरी मुद्दे को उठाएगा। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विहिप कार्यकर्ता अभी से जुट गए हैं। उनका प्रयास सम्मेलन में एक लाख लोगों को जुटाने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार को इस कार्यक्रम से कोई लेना-देना नहीं

vhp's hindu sammelan will increase problem of modi government

वैसे कार्यक्रम के आयोजन पर विहिप के राष्ट्रीय मंत्री जुगल किशोर का कहना है कि इससे सरकार का कोई लेना देना नहीं है। विहिप की स्थापना के पचास वर्ष पूरे होने पर देश भर में इस तरह के आयोजन हो रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली में सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसके जरिए संगठन देश के सामने अपने कामकाज को प्रस्तुत करेगा।

इसके अलावा तात्कालिक समस्याओं और धर्मांतरण के विषय पर भी विहिप अपना पक्ष देश-समाज के सामने रखेगा। बजट सत्र के दौरान आयोजन के सवाल पर किशोर का कहना है कि सरकार अपना कामकाज करती रहे।

इस आयोजन से सरकार के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ेगा। विहिप नेता चाहे बेशक यह बात कहें कि आयोजन से सरकार के कामकाज पर फर्क नहीं पडे़गा लेकिन उनके उठाए मुद्दों को लेकर विपक्ष को सरकार के खिलाफ एक औजार जरूर मिल जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed