{"_id":"ebadb21085a271be1c3e699e9fbcedc1","slug":"vhp-men-held-for-vandalising-art-gallery-togadia-slams-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर नरेंद्र मोदी पर क्यों बिफरे तोगड़िया?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आखिर नरेंद्र मोदी पर क्यों बिफरे तोगड़िया?
अहमदाबाद/एजेंसी
Updated Wed, 21 Aug 2013 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात पुलिस ने पाकिस्तानी कलाकारों की पेंटिंग्स की प्रदर्शनी में तोड़फोड़ करने वाले विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नौ कार्यकर्ताओं को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
अपने कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से बेहद नाराज विहिप के अंतरराष्ट्रीय महासचिव प्रवीण तोगड़िया ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष हमला बोल दिया।
विज्ञापन
बिना किसी का नाम लिए तोगड़िया ने कहा कि यह सब वोट की राजनीति है। तोगड़िया ने इस मामले को लेकर भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह से भी विरोध जता दिया है।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि ऐसे समय में जब पाकिस्तान हमारे सैनिकों की हत्या कर रहा है, अहमदाबाद में वहां के कलाकारों की प्रदर्शनी का विरोध करना क्या अपराध है? विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को वोट के लिए पुलिस द्वारा पकड़ा गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए विहिप कार्यकर्ताओं में संयुक्त सचिव ज्वलित मेहता भी शामिल थे। उन्हें तड़के तीन बजे उनके आवास से गिरफ्तार किया गया और फिर सभी पर हिंसा व दूसरे आरोपों के लिए मुकदमा दर्ज किया गया।
हालांकि बाद में स्थानीय अदालत से जमानत मिलने के बाद इन सभी को रिहा कर दिया गया। 16 अगस्त को विहिप और बजरंग दल के करीब 20 कार्यकर्ताओं ने आर्ट गैलरी अमदावाद-नी-गुफा में तोड़फोड़ की थी।
वहीं, मंगलवार को गिरफ्तारी के विरोध में विहिप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया। इसके कारण पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। विहिप ने अपने छह कार्यकर्ताओं के जख्मी होने का दावा किया है।