फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   VHP leader Singhal said,

वीएचपी नेता सिंघल बोले, 'साल 2020 तक हिंदू राष्ट्र होगा भारत'

Sun, 19 Jul 2015 09:01 AM IST
Updated Sun, 19 Jul 2015 09:01 AM IST
विज्ञापन
VHP leader Singhal said,

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत को देश में एक क्रांति की शुरुआत करार देते हुए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के वरिष्ठ नेता अशोक सिंहल ने शनिवार को कहा कि 2020 तक भारत एक हिंदू राष्ट्र होगा।

विज्ञापन


एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विहिप नेता ने कहा कि साई बाबा आश्रम में साई बाबा ने मुझसे कहा था कि वर्ष 2020 तक संपूर्ण देश हिंदू राष्ट्र होगा और पूरी दुनिया 2030 तक हिंदू हो जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि उस क्रांति की शुरुआत हो गई है।

भाजपा की जीत को क्रांति की शुरुआत बताया

VHP leader Singhal said,

कार्यक्रम में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई अहम नेता मौजूद थे।

नरेंद्र मोदी सरकार के केंद्र की सत्ता में आने का गुणगान करते हुए उन्होंने कहा कि इस जीत ने 800 सालों की दासता को खत्म किया है। यह कोई मामूली क्रांति नहीं है। यह भारत तक ही सीमित नहीं रहेगी बल्कि दुनिया के सामने एक नई विचारधारा को पेश करेगी।

सिंहल संघ के पूर्व प्रमुख केएस सुदर्शन की जिंदगी और कार्यों पर लिखी किताब के विमोचन के मौके पर बोल रहे थे। केएस सुदर्शन का पिछले साल निधन हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed