अब शंकराचार्य बोले, 10 बच्चे पैदा करें हिंदू
इलाहाबाद के संगम में चल रहे धर्म संसद में देशभर के साधु-संत हिंदू धर्म, धर्मांतरण और पीके फिल्म विवाद जैसे मुद्दों पर चर्चा के लिए जुटे हैं। यहां धर्मचर्चा में भाग लेने आए जोशीमठ के शंकराचार्य वासुदेवानंद ने हिंदुओं को कम से कम 10 बच्चे पैदा करने की सलाह दी है।
उन्होंने कहा कि लोगों को 10 तरह की समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए 10 बच्चे पैदा करने चाहिए। शंकराचार्य ने कहा कि एक बच्चा के देश की आंतरिक सुरक्षा में लगाना चाहिए तथा एक बच्चा साधु-संतो के पास धर्म के लिए भेजना चाहिए। वासुदेवानंद ने यह भी कहा कि जो उन्हें अपने बच्चे सौंपेंगे वे उन बच्चों की पढ़ाई लिखाई की व्यवस्था भी करेंगे।
मीडिया की ओर से 10 बच्चे के सवाल को दुहराने पर कहा वह अपनी बात पर कायम हैं और हिंदुओं को 10 बच्चे पैदा करना चाहिए।
गौरतलब है कि चार बच्चे पैदा करने का समर्थन करने वाले मात्र ये दो नेता ही नहीं है बल्कि इन नेताओं की अब एक लंबी कतार खड़ी हो चुकी है जो चार या इससे ज्यादा बच्चे पैदा करने की सलाह देते हैं।
चार बच्चों के विवाद में कूदे सिंघल
हिंदुओं को चार बच्चे पैदा करने का विवादित बयान देने वाले नेताओं के कतार में अब विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता अशोक सिंघल भी खड़े हो गए हैं। सिंघल ने हिंदुओं को चार बच्चे पैदा करने की बात का न सिर्फ समर्थन किया बल्कि उनके पालने-पोषने को लेकर भी अपनी राय रखी।
वीएचपी नेता अशोक सिंघल ने कहा कि चार बच्चे पैदा करने और उन्हें पालने में कोई दिक्कत नहीं आएगी, क्योंकि भगवान सारी समस्याओं को खुद दूर कर देते हैं।
इससे पहले भाजपा सांसद साक्षी महाराज और मेरठ के एक कार्यक्रम में चार हिंदुओं को चार बच्चे पैदा करने की बात कह चुके हैं। हालांकि बाद में वे अपने बयान से पल्ला झाड़ लिया।
चार बच्चे पैदा करने का विवाद थमता कि उससे पहले अब एक शंकराचार्य ने हिंदुओं को 10 बच्चे पैदा करने की सलाह दे डाली है।
साध्वी प्राची ने भी चार बच्चे पैदा करने को कहा
भाजपा सांसद साक्षी महाराज के 4 बच्चों वाले बयान का विवाद सुलझने से पहले भारतीय जनता पार्टी की नेता साध्वी प्राची ने ऐसा ही बयान दिया था।
साध्वी प्राची ने कहा था कि शेर का बच्चा एक नहीं होता। हमें चार बच्चे चाहिए। इनमें एक बच्चा सीमा पर देश की रक्षा करेगा। एक संतों को दे दीजिए। एक समाज के काम आएगा, उसे वीएचपी की झोली में डाल दीजिए। जिससे वो देश की रक्षा, देश की संस्कृति के लिए काम करेगा। ये बेहद जरूरी है।
साध्वी प्राची राजस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत कर रही थी। इधर साध्वी के बयान के तुरंत बाद इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई थी।
वहीं पीएचपी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया भी इस संबंध में चर्चा में आ चुके हैं। उन्होंने ने भी हिंदुओं चार बच्चे पैदा करने के बयान का समर्थन किया था।