फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   vhp leader Ashok Singhal passes away

विश्व हिंदू परिषद के नेता अशोक सिंघल का निधन

Tue, 17 Nov 2015 07:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 17 Nov 2015 07:58 PM IST
विज्ञापन
vhp leader Ashok Singhal passes away

गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती विश्व हिन्दू परिषद के नेता अशोक सिंघल का आज निधन हो गया। वे 89 साल के थे। बताते चले कि उन्हें बीते दिनों नाजुक हालत में मेदांता में भर्ती किया गया था।

विज्ञापन


कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर इस बात की अफवाह भी उड़ी थी कि वीएचपी नेता का निधन हो गया है लेकिन पार्टी के नेता और खुद अस्पताल प्रशासन ने इस बात से इंकार किया था कि उनका निधन हो गया है।
विज्ञापन

2 बजकर 24 मिनट पर ली आखिरी सांस

vhp leader Ashok Singhal passes away

अस्पताल की ओर से कहा गया था कि वे अभी वेंटिलेटर पर हैं। वहीं अपनी मौत की अफवाह उड़ने के बाद सिंघल ने भी बयान दिया था कि 'अभी तो मैं ठीक हूं। मुझे कुछ नहीं हुआ। अभी तो बहुत कुछ करना बाकी है'।

बीते रविवार सिंघल से मिलने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मोहनलाल खट्टर समेत कई बड़े नेता पहुंचे थे। सिंघल के निधन की पुष्टि करते हुए वीएचपी नेता प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि उन्होंने 2 बजकर 24 मिनट पर आखिरी सांस ली। अशोक सिंघल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम हिंदूवादी नेताओं ने दुख प्रकट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed