फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   vhp leader ashok singhal move for 84 kosi yatra

84 कोसी: आखिरी उम्मीद सिंघल भी लखनऊ में!

Sun, 25 Aug 2013 10:37 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 25 Aug 2013 10:37 AM IST
विज्ञापन
vhp leader ashok singhal move for 84 kosi yatra

उत्तर प्रदेश सरकार के रवैए से नाराज विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) 84 कोसी परिक्रमा निर्धारित समय पर ही शुरू करने वाली है।

विज्ञापन


विहिप नेता अशोक सिंघल कई साधु-संतों के साथ दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। लखनऊ एयरपोर्ट पर विश्व हिंदू परिषद के करीब 20 कार्यकर्ता सिंघल को लेने पहुंचे हैं।

यूपी पुलिस भी इस पूरे वाकये पर नजर रखे हुए है। खबर मिल रही है कि अगर सिंघल लखनऊ में डेरा डालते हैं, तो उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।

हालांकि, अगर सिंघल के कदम अयोध्या की तरफ बढ़े तो उन्हें जरूर हिरासत में ले लिया जाएगा।

पैरामिलिट्री और पीएसी के हवाले हुई अयोध्या
विज्ञापन


सिंघल ने कहा कि मुलायम वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। परिक्रमा नहीं करने दी जाएगी तो देश के हर जिले के भीतर धरने और कार्यक्रम होंगे। देशव्यापी आंदोलन होगा। आखिर हमने क्या जुर्म किया है? क्या देश में हिन्दू होना गुनाह है?
विज्ञापन
विज्ञापन


84 कोसी: 352 गिरफ्तार, भाजपा विधायक नजरबंद

विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने सरकार के रवैये पर सवाला उठाया है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण यात्रा करना लोकतांत्रिक अधिकार है। साधु-संत देश की सुरक्षा पर खतरा कैसे हो सकते हैं? आखिर उनकी यात्रा पर रोक क्यों?

84 कोसी: 'प्रकट होंगे सिंघल, चूर होगा सरकार का गुरूर'


उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों से 150-200 संत शांतिपूर्ण परिक्रमा करने आए हैं। उनको रोकने के लिए सुरक्षा बलों की आवश्यकता क्यों हैं? उन्होंने कहा कि तय समय पर ही यात्रा शुरू होगी। तोगड़िया पहले से ही अयोध्या में मौजूद हैं।

छावनी में तब्दील हुई अयोध्या

ayodhya

















राज्य सरकार भी इस यात्रा को न होने देने के अपने फैसले पर अडी़ हुई है। अयोध्या सहित आस-पास के इलाकों को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। प्रवीण तोगड़िया समेत विहिप के 70 नेताओं के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

...तो मोदी के लिए रिहर्सल भर है 'परिक्रमा पर रार'

फैजाबाद से सटे जिलों गोंडा, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, बहराइच और बस्ती में धारा 144 लागू लागू कर दी गई है। साथ ही अयोध्या से सटी सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं।

पूर्व सांसद रामविलास दास वेदांती को सरयू घाट पर गिरफ्तार किया गया है। परिक्रमा की अगुवाई करने वाले महंत नृत्यगोपालदास, करुणानिधान शरण, विहिप के विभाग संरक्षक महंत बृजमोहन दास, पूर्व सांसद महंत विश्वनाथ दास शास्त्री और महंत कौशलकिशोर शरण समेत कई संत-महंतों को उनके मठ-मंदिरों में ही नजरबंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed