फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   vhp ban muslim in garba-event in gujrat

विहिप: गरबा में नहीं शामिल हो मुसलमान

Fri, 19 Sep 2014 07:59 PM IST
Updated Fri, 19 Sep 2014 07:59 PM IST
विज्ञापन
vhp ban muslim in garba-event in gujrat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि भारतीय मुसलमानों की देशभक्ति पर सवाल नहीं उठाया जा सकता, जबकि उन्हीं की पार्टी के सहयोगी संगठन विश्च हिंदू परिषद (विहिप) ने गरबा में मुस्लिमों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन


गरबा का आयोजन नवरात्रि के अवसर पर किया जाता है। इस वर्ष ये त्योहार 25 अक्टूबर शुरू हो रहा है। विश्व हिंदू परिषद ने गुजरात में मुस्लिमों को आदेश दिया है कि वे गरबा के पांडलों में प्रवेश न करें।
विज्ञापन


गुजरात में विहिप का ऐसा आदेश देना, इस मायने भी महत्वपूर्ण है कि प्रधानमंत्री मोदी उसी राज्य से आते हैं और वह 13 साल तक वहां मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

अब तक गरबा की छवि एक ऐसे सांस्कृतिक आयोजन की रही है, जिसमें हिंदुओं और मुसलमानों की बराबर की भागीदारी रही है।

तोग‌ड़िया पहले दे चुके हैं हिदायत

vhp ban muslim in garba-event in gujrat

विहिप के आदेश को संगठन के ही अध्यक्ष प्रवीण तोग‌ड़िया के उस आदेश से जोड़ कर देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने मुस्लिमों को गरबा पांडालों में प्रवेश न करने की हिदायत दी थी।

इससे पहले इंदौर की भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने भी गरबा पांडलों में मुस्लिमों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। उन्होंने कहा था कि गरबा पांडालों में मुस्लिमों के आने से 'लव जिहाद' की घटनाएं हो रही हैं।

माना जा रहा है‌ कि विहिप के आदेश का सबसे ज्यादा असर गोधरा में दिख सकता है। विहिप ने गरबा पांडलों में मुस्लिमों को प्रवेश रोकने के लिए 'हिंदू अस्मिता हितरक्षक समिति' नाम से एक संगठन भी बनाया है।

विहिप ने युवाओं का संगठन भी बनाया

vhp ban muslim in garba-event in gujrat

उस समिति में युवाओं को शामिल किया गया है, जिन्हें मुस्लिमों की पहचान करने के विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है।

उस स‌मिति के एक सदस्य जैमिन शाह ने कहा कि मुस्लिमों को भारत की सभी चीजों से परेशानी होती है। उन्हें राष्ट्र गान और देश के झंडे से भी दिक्कत होती है तो वे गरबा में क्यों शामिल होना चाहते हैं।

गोधरा में विहिप के नेता आशीष भट्ट का इस मुद्दे पर कहना है कि हमारी महिलाएं, पत्नियां, बेटियां और बहने गरबा में शामिल होती हैं। ये एक धार्मिक कार्यक्रम है। मुस्लिम लड़के वहां क्या करेंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed