राम मंदिर के सवाल पर सिंहल ने ये कहा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के कसया में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंघल राम मंदिर के निर्माण के सवाल पर सीधे-सीधे बोलने से बचते रहे। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन आने वाले हैं, यह मात्र नारा नहीं बल्कि यथार्थ रूप में दिखेगा। उन्होंने कहा कि अभी सरकार बन जाने दीजिए।
सिंघल ने कहा कि देश अब कुशासन से सुशासन की ओर अग्रसर हुआ है। अनुच्छेद 370 के सवाल पर उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अपनी रैलियों में सभी गंभीर मुद्दों पर स्थिति स्पष्ट कर दी है। हमारी अपेक्षाएं सरकार और समाज दोनों से हैं। समाज को भी प्रमाणिकता के भाव के साथ और स्वार्थ को हटाकर कार्य करना होगा। विहिप समाज के भीतर ऐसा भाव उत्पन्न करने के लिए अभियान चलाएगी।
सोनिया पर लगाया आरोप
विचारधारा थोपने के सवाल पर सिंघल ने कहा कि विहिप चरित्र, संस्कृति और राष्ट्रवाद की विचारधारा थोपती नहीं, बल्कि लोगों में इसका भाव जगाने का कार्य करती है।
उन्होंने सोनिया गांधी पर आरोप लगाया कि उन्होंने देश के भीतर पाश्चात्य सभ्यता का अभियान चलाकर संस्कृति और राष्ट्रवाद की विचारधारा को समाप्त करने का कार्य किया।
उन्होंने कहा कि विहिप अपने स्वर्ण जयंती वर्ष में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पूरे देश में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को लेकर अभियान चलाएगी।