फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   VHP and Bajrang Dal big plan for Ram mandir issue.

राम मंदिर: अभियान की तैयारी में VHP-बजरंग दल

Tue, 21 Jul 2015 08:01 AM IST
Updated Tue, 21 Jul 2015 08:01 AM IST
विज्ञापन
VHP and Bajrang Dal big plan for Ram mandir issue.

विहिप एक बार फिर अयोध्या में राममंदिर निर्माण को लेकर हमलावर हो गई है।

विज्ञापन


विहिप और बजरंग संयुक्त प्रांतीय बैठक में तय हुआ कि 2019 से पहले रामलला की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। बैठक में इस आशय का संकल्प भी पारित किया गया।

लक्सा स्थित मारवाड़ी युवक संघ में आयोजित बैठक में तय हुआ कि विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में गो और गंगा पर देशव्यापी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी है। संयुक्त बैठक में राममंदिर निर्माण के अलावा गाय और गंगा रक्षा सहित हिंदुत्व से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी खुली चर्चा हुई।
विज्ञापन

संयुक्त प्रांतीय बैठक में कई संकल्प पारित

VHP and Bajrang Dal big plan for Ram mandir issue.

तय हुआ कि 2019 से पहले मंदिर निर्माण में आने वाली हर बाधाओं को दूर करके जन्मभूमि पर रामलला का भव्य मंदिर बनाया जाएगा।

बैठक में हिंदुत्व से जुड़े आंदोलनों से आम जन को जोड़ने के लिए जागरूकता और जनसंपर्क अभियान की भी रणनीति पर चर्चा हुई।

क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने कहा कि बिना जनता को जोड़े मुहिम को सफल बनाना मुमकिन नहीं है। बैठक में हर हिंदू के घर तुलसी का पौधा देने और युवाओं को स्वच्छता अभियान से जोड़ने का भी संकल्प लिया गया।

तय हुआ कि विहिप अपने संकल्प को साकार करने के लिए समान विचारधारा वाले लोगों को भी इस अभियान में शामिल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed