फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   vhp again involved in ram temple issue

राममंदिर का मामला फिर गरमाने में जुटी विहिप

Wed, 10 Apr 2013 11:44 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 10 Apr 2013 11:44 AM IST
विज्ञापन
vhp again involved in ram temple issue

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) फिर से राममंदिर के मामले को गरमाने में जुट गई है। अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण का संकल्प दोहराते हुए विहिप ने आगामी बृहस्पतिवार से 33 दिन का ’राम नाम जाप’ अभियान शुरू करने का ऐलान किया है।

विज्ञापन


देशभर में 11 अप्रैल से शुरू होने जा रहा यह अभियान 13 मई तक चलेगा। इस अभियान के तहत देशभर में 33 दिन तक लगातार ‘जय जय राम, जय श्रीराम’ का जाप होगा।

विक्रमी नव संवत्सर के शुभारंभ के मौके पर विहिप नेता अशोक सिंहल ने इस अभियान की घोषणा की। उन्होंने कहा कि देशभर के हिंदुओं को जोड़ने के लिए यह अभियान शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


सिंहल ने कहा कि संसद को अब अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण कराना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अयोध्या में किसी भी सूरत में मस्जिद नहीं बनने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंहल ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के चलते अपने ही देश में हिंदू लगातार अपमानित हो रहा है। उन्होंने पाकिस्तान व बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों की निंदा की और केंद्र सरकार से इस मामले में उचित कार्यवाही करने की मांग की।


पाकिस्तान से आए हिंदुओं को उन्होंने भारतीय नागरिकता देने की भी मांग की। इस मौके पर विहिप के वरिष्ठ नेता आचार्य गिरिराज किशोर, बीएल शर्मा प्रेम समेत नेता भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed