फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Verginity test baned in indonesia

नौकरी के लिए 'वर्जिनिटी टेस्ट' नहीं रहा जरूरी

Wed, 24 Dec 2014 08:20 PM IST
Updated Wed, 24 Dec 2014 08:20 PM IST
विज्ञापन
Verginity test baned in indonesia

इंडोनेशिया में सालों से किए जा रहे 'वर्जिनिटी टेस्ट' को आखिरकार बैन कर दिया गया है। हालांकि, जकार्ता ने ह्यूमन राइट्स वाच की रिपोर्ट को गलत नहीं बताया है। आपको बता दें कि यहां सरकारी नौकरी के लिए महिलाओं को वर्जिनिटी टेस्ट से गुजरना पड़ता था।

विज्ञापन


वहां के एक स्थानीय अखबार के मुताबिक, गृह मंत्री जाहजो कुमोलो (Tjahjo Kumolo) ने सोमवार को कहा था कि वह वर्जिनिटी टेस्ट पर प्रतिबंध लगाना चाहते हैं। बैंकॉक पोस्ट के अनुसार उन्होंने यह नहीं कहा है कि वर्जिनिटी टेस्ट अपमानजक या निर्दयतापूर्ण है, इसलिए इस पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन


इसके बजाय उन्होंने कहा कि यह बहुत ही शर्म की बात है कि एक महिला को नौकरी सिर्फ इसलिए नहीं मिल सकती, क्योंकि वह वर्जिन नहीं है। वह बोले कि यदि कोई महिला किसी नौकरी के लिए पूरी तरह से काबिल है, तो वर्जिनिटी टेस्ट उसे नौकरी न देने का कोई आधार नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


(फोटो साभार- गेटी इमेज)

HRW ने इस पर दी थी रिपोर्ट

Verginity test baned in indonesia

आपको बता दें कि ह्यूमन राइट वाच (HRW) ने नवंबर में इंडोनेशिया में नौकरी से पहले होने वाले इस वर्जिनिटी टेस्ट के बारे में एक रिपोर्ट छापी थी। इस रिपोर्ट के अनुसार इस टेस्ट को पक्षपाती, निर्दयतापूर्ण और अपमानजनक बताया गया था।

इस रिपोर्ट में कहा गया था कि इस टेस्ट में फेल होने पर जरूरी नहीं है कि उसे नौकरी नहीं दी जाए, लेकिन सभी महिलाओं ने इस टेस्ट को बहुत ही दर्द भरा बताया। इस टेस्ट से नेशनल पुलिस के सिद्धांत गलत साबित होते हैं, जिनके अनुसार भर्ती पूरी तरह से भेदभाव रहित और मानवीय होनी चाहिए।

महिला ने बताई आपबीती

Verginity test baned in indonesia

इंडोनेशिया में नेशनल पुलिस की नौकरी की वेबसाइट पर नवंबर में लिखा गया था, "मेडिकल टेस्ट और फिजिकल टेस्ट के बाद उन महिलाओं को वर्जिनिटी टेस्ट से गुजरना ही होगा, जो पुलिस में भर्ती होना चाहती हैं। हर उस महिला को अपनी वर्जिनिटी संभाल कर रखनी होगी, जो पुलिस में भर्ती होना चाहती है।"

एक महिला ने 2008 में खुद के साथ हुए वर्जिनिटी टेस्ट को याद करते हुए अपना अनुभव भी बताया था। महिला ने कहा, "वर्जिनिटी टेस्ट रूम में घुसना बहुत ही डरावना था। मुझे डर था कि इस टेस्ट के बाद मैं वर्जिन नहीं रहूंगी। मेरी एक सहेली तो इस टेस्ट के दौरान बेहोश हो गई थी, क्योंकि इसमें बहुत अधिक दर्द होता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed