फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Verbally war between modi and chidambaram

रिकाउंटिंग मिनिस्टर कहे जाने पर मोदी से भिड़े चिदंबरम

Mon, 10 Feb 2014 08:54 AM IST
Updated Mon, 10 Feb 2014 08:54 AM IST
विज्ञापन
Verbally war between modi and chidambaram

केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने नरेंद्र मोदी की ओर से रिकाउंटिंग मिनिस्टर (पुनर्मतगणना मंत्री) कहे जाने का करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी ने एक बार फिर तथ्यों के साथ फर्जी मुठभेड़ किया है। 2009 में शिवगंगा में कभी पुनर्मतगणना नहीं हुई थी।

विज्ञापन


2009 के संसदीय चुनावों में शिवगंगा में एक बार मतगणना हुई थी। हारे हुए उम्मीदवार की पुनर्मतगणना का आग्रह देर से किए जाने के कारण चुनाव अधिकारी ने गिनती कराने से इनकार कर दिया था। चिदंबरम तमिलनाडु के शिवगंगा संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

विज्ञापन

मोदी के बयान से त‌िलम‌िलाए च‌िदंबरम

Verbally war between modi and chidambaram

चिदंबरम ने कहा कि नरेंद्र मोदी के अलावा सभी को यह तथ्य मालूम है। मुझे विश्वास है कि वह तथ्यों के साथ फर्जी मुठभेड़ करके लोगों का मनोरंजन करेंगे। वह अर्थव्यवस्था के बारे में मोदी की आलोचनाओं का तथ्यों के साथ सोमवार को जवाब देंगे।

गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी ने चिदंबरम के बारे में कहा था कि यूपीए सरकार में एक रिकाउंटिंग मिनिस्टर भी हैं। वह पुणर्मतगणना के बाद जीते हैं। चिदंबरम फर्जी मुठभेड़ वाला जुमला गुजरात में कथित पुलिस मुठभेड़ों के संदर्भ में इस्तेमाल करते हैं।

गुजरात में इशरत जहां समेत कई कथित फर्जी मुठभेड़ों के सिलसिले में चिदंबरम मोदी की आलोचना करते रहे हैं।

करात ने भी बोला मोदी पर हमला

Verbally war between modi and chidambaram

कोलकाता रैली में नरेंद्र मोदी की ओर से तीसरे मोर्चे पर किए गए हमले के बाद वाम दलों ने पलटवार करने में ज्यादा देरी नहीं की।

रैली को संबोधित करते हुए सीपीएम नेता प्रकाश करात ने बताया कि अगर तीसरा मोर्चा थर्ड ग्रेड का है तो यह बेहतर है क्योंकि मोदी अभी पहले ग्रेड में ही हैं।

यह भी जोड़ा कि नरेंद्र मोदी को केंद्र की सत्ता में लाने और उनके गुजरात मॉडल को लागू करने से सिर्फ पूंजीवाद और सांप्रदायिकता ही बढ़ेगी।  मोदी के गुजरात में सिर्फ बड़े कारोबारियों ने लाभ कमाया, आम लोगों ने नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed