{"_id":"e782864274baae01abfd15ae1fb1cf4f","slug":"verbal-duel-breaks-out-between-bhatt-s-crew-members-local-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदयपुर में एसपी से भिड़ा पूजा भट्ट का शूटिंग स्टाफ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
उदयपुर में एसपी से भिड़ा पूजा भट्ट का शूटिंग स्टाफ
जयपुर/एजेंसी
Updated Sun, 21 Jul 2013 10:17 AM IST
विज्ञापन
उदयपुर में शनिवार को एक फिल्म की शूटिंग के दौरान पूजा भट्ट के शूटिंग स्टाफ स्थानीय पुलिस अधीक्षक से भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हुआ।
विज्ञापन
भट्ट ने एसपी पर फिल्म के सेट पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
दूसरी ओर, पुलिस अधिकारी का कहना है कि भट्ट के शूटिंग स्टाफों ने उन्हें उनके दफ्तर में जाने से रोका था। उन्होंने कहा कि यद्यपि भट्ट ने शूटिंग की अनुमति ले रखी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें दफ्तर जान से रोक दिया जाए।
विज्ञापन
भोपालपुरा के एसएचओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि उदयपुर कलेक्ट्रेट परिसर में भट्ट की फिल्म ‘बैड’ की शूटिंग चल रही थी। उदयपुर के एसपी हरिप्रसाद शर्मा का दफ्तर भी इसी परिसर में है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग की वजह से परिसर को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। इसी दौरान एसपी किसी काम से अपने दफ्तर पहुंचे, लेकिन शूटिंग स्टाफों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया।
इस मामले में शूटिंग स्टाफों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है, क्योंकि बाद में मामला सुलझ गया।