{"_id":"5f0161d4-2952-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"venues-online-booking","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोजन स्थलों की बुकिंग ऑनलाइन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आयोजन स्थलों की बुकिंग ऑनलाइन
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Nov 2012 08:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी-विवाह के लिए मैदान, पार्क और कम्युनिटी हॉल की बुकिंग के लिए डीडीए ने ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि इससे आवेदकों को बिचौलियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। हालांकि आवेदकों को इसके लिए 20 फीसदी ज्यादा किराया देना होगा।
विज्ञापन
अक्सर शिकायत की जाती है कि डीडीए के मैदान, पार्क और कम्युनिटी हॉल पर टेंट माफियाओं का कब्जा है। इससे आम लोगों को कई गुना ज्यादा शुल्क चुकाना पड़ता है। इस पर लगाम लगाने के लिए डीडीए ने ऑनलाइन बुकिंग का रास्ता अपनाया। बुधवार को इसका लिंक डीडीए की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया।
विज्ञापन
वेबसाइट खोलते ही स्क्रीन की दाई ओर अब आयोजन स्थलों के बुकिंग कराने का लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक करते ही दूसरा पेज खुलेगा। इस पर ऑनलाइन बुकिंग का लिंक मौजूद है। आवदेक इसे खोलकर बुकिंग के लिए फार्म भर सकेंगे। अधिकारियों के मुताबिक मैनुअल बुकिंग पूरी तरह बंद कर दी गई है।
विज्ञापन