फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   venkaiah naidu warns to officers to come office on time

अब वेंकैया हुए लेटलतीफ बाबुओं पर सख्त

Tue, 29 Jul 2014 03:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 29 Jul 2014 03:06 PM IST
विज्ञापन
venkaiah naidu warns to officers to come office on time
शहरी विकास और संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने सोमवार को अपने मंत्रालयों में सरकारी बाबुओं की लेटलतीफी को औचक निरीक्षण में पकड़ा।
विज्ञापन


अचानक मंत्रालय के दौरे पर निकले नायडू को 80 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। कुछ सीट पर मौजूद नहीं थे तो कुछ दफ्तर ही नहीं पहुंचे थे।

इससे नाराज नायडू ने नदारद कर्मचारियों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। उन्होंने लेटलतीफी को खत्म करने के लिए कड़े आदेश भी दिए।
Trending Videos

बायोमैट्रिक मशीन से लगेगी हाजिरी

venkaiah naidu warns to officers to come office on time

शहरी विकास मंत्रालय और संसदीय कार्य मंत्रालय में कर्मचारियों और अफसरों के लिए उपस्थिति दर्ज कराने को बायोमैट्रिक मशीन लगाने का फैसला लिया गया है।

दोनों मंत्रालयों के बड़े अधिकारियों को अगले हफ्ते से दफ्तर से गायब रहने वाले कर्मचारियों पर नजर रखने का भी निर्देश दिया गया है। यह भी कहा गया है कि उपस्थिति दर्ज करने के लिए रखे गए रजिस्टर को रिपोर्टिंग समय से 15 मिनट बाद हटा दिया जाए।

ऐसे में जो लोग देर से आएंगे उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा और दंड के रूप में उन्हें उस दिन के वेतन से हाथ धोना पड़ सकता है। जबकि जरूरत पड़ने पर इनके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बावजूद लेट आते हैं कर्मचारी

venkaiah naidu warns to officers to come office on time

शहरी विकास मंत्रालय के सचिव शंकर अग्रवाल ने अगले दो हफ्तों में सभी उपायों को अमल में लाने का आश्वासन नायडू को दिया है।

सूत्रों के मुताबिक उन्हें पिछले कुछ दिनों से कर्मचारियों की लेटलतीफी और अक्सर अपनी जगह से गायब रहने की शिकायत मिल रही थी।

कर्मचारियों को सवा नौ बजे तक दफ्तर आने के लिए पहले सूचना देने के बावजूद ज्यादातर लोगों के देर से आने का सिलसिला जारी था। इसके बाद मंत्री ने औचक निरीक्षण की योजना बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed