फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   venkaiah naidu said shaitan to rahul

मोदी के मंत्री ने राहुल गांधी को कहा 'शैतान'

Tue, 21 Apr 2015 12:07 PM IST
Updated Tue, 21 Apr 2015 12:07 PM IST
विज्ञापन
venkaiah naidu said shaitan to rahul

संसद में राहुल गांधी के वार से लगता है मोदी सरकार घबरा गई है। जमीन अधिग्रहण और किसानों के मुद्दे पर राहुल गांधी के जोरदार हमले के एक दिन बाद मोदी सरकार ने जोरदार पलटवार किया है। संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने राहुल गांधी को जवाब देते हुए कहा कि नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली है।

विज्ञापन


वेंकैया ने कहा कांग्रेस पार्टी जमीन अधिग्रहण बिल का विरोध शैतान के तरीके से कर रही है। बीजेपी संसदीय दल की बैठक के बाद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए वेंकैया नायडू ने कहा कि राहुल गांधी को शैतान जैसा प्रवचन देने से पहले सोचना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस नेता पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सौ बार झूठ बोलने से झूठ सच नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बोलने से पहले होमवर्क भी करना चाहिए। "अध्यादेश सरकार" के आरोपों का जवाब देते हुए वेंकैया बोले कि कांग्रेस सरकार को ये भी याद रखना चाहिए कि उसके जमाने मे कितने अध्यादेश जारी हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल ने किया था जोरदार हमला

venkaiah naidu said shaitan to rahul

भूमि अधिग्रहण और किसानों के मुद्दे पर दो-दो हाथ करने को तैयार कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को संसद में केंद्र की मोदी सरकार पर करारा प्रहार किया था। दो महीने की सियासी गैर हाजिरी के बाद लौटे राहुल ने लोकसभा में मोदी को ललकारते हुए कहा कि अच्छे दिन लाने का वादा करने वाली सरकार अपने वादे में पूरी तरह नाकाम रही।

राहुल ने कहा, 'आपकी सरकार बड़े लोगों की सरकार है, सूट-बूट की सरकार है। इस सरकार ने किसान और मजदूर को नजरअंदाज किया। यह किसानों का दर्द नहीं समझ रही है। लोकसभा में नियम 193 के तहत देश के कृषि संकट पर जारी चर्चा में भाग लेते हुए राहुल ने कहा कि मोदी को किसानों के खेत में जाकर असल नुकसान का जायजा लेना चाहिए।'

पीएम पर तीखी चोट करते हुए राहुल ने कहा कि मोदी राजनीति का गणित समझते हैं, लेकिन किसान का गणित नहीं। 67 प्रतिशत जनता के बारे में पीएम क्यों नहीं सोच रहे हैं। उन्हें क्यों नाराज कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि यह सरकार कमजोर किसानों पर अध्यादेश की कुल्हाड़ी चलाना चाहती है। राजनीतिक कौशल के माहिर पीएम को पता होना चाहिए कि यह वर्ग चुनाव में उनके लिए मुसीबतें खड़ी करेगा।

'हथियारों की बात होती है किसान की'

venkaiah naidu said shaitan to rahul

मोदी के विदेशी दौरों और सरकार के रक्षा सौदों पर परोक्ष हमला करते हुए राहुल ने कहा कि हथियारों की बात होती है, लड़ाकू विमान की बात होती है, लेकिन किसानों की बात नहीं। जमीन की कीमत बढ़ती जा रही है और भाजपा सरकार उद्योगपतियों के इशारे पर जमीन लेना चाह रही है।

खेती पर स्वामीनाथ रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए राहुल ने कहा कि देश को फसल पैदावार से मजबूती मिलती है, गोली या बंदूक से नहीं। केंद्र सरकार को चुनौती देते हुए राहुल ने कहा कि किसान और मजदूर की शक्ति को चोट पहुंचाकर सरकार ठीक नहीं कर रही है।

अध्यादेश के जरिये मोदी सरकार किसानों के हित पर कुठाराघात कर रही है। सरकार पर कृषि, किसान और मजदूर से नाइंसाफी बरतने का आरोप लगाते हुए राहुल ने कहा कि उसका ध्यान इस वर्ग की ओर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed