लादेन के बाद मोदी को मिली वीरप्पन के भांजे से चुनौती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सबसे चर्चित वाराणसी संसदीय सीट से सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए बसपा के विजय जायसवाल और चंदन तस्कर वीरप्पन के भांजे पीएन श्रीरामचंद्रन समेत पांच लोगों ने नामांकन दाखिल किया।
इसके साथ ही यहां से नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। पर्चा दाखिला 24 अप्रैल तक चलेगा।
लोकसभा चुनाव में नामांकन के पहले दिन कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय समेत चार लोगों ने परचा दाखिल किया था।
अजय राय ने भी किया नामांकन
दूसरे दिन 19 अप्रैल को सपा के कैलाश चौरसिया सहित आठ लोगों नामांकन किया था। रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को एडीएम प्रशासन के न्यायालय कक्ष में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पांच लोगों ने परचा भरा।
इनमें बसपा प्रत्याशी विजय प्रकाश जायसवाल, सीपीएम के डा. हीरा लाल, निर्दल पीएन श्रीरामचंद्रन, मनोज कुमार चौबे और देवी प्रसाद नंदी शामिल थे। नामांकन के लिए बसपा प्रत्याशी दो बार एडीएम प्रशासन के न्यायालय कक्ष में पहुंचे।
मोदी को चुनौती दे रहे कुल 17 उम्मीदवार
पहली बार उन्होंने एक सेट में परचा भरा। थोड़ी बार वे फिर प्रस्तावकों के साथ आए दो सेट में दोबारा नामांकन किया। नामांकन का सिलसिला तय समय पूर्वाह्न 11 बजे के थोड़ी देर बाद ही शुरू हो गया था।
सबसे पहले वीरप्पन के भांजे और अंत में सीपीएम प्रत्याशी ने परचा भरा। अधिकारियों का कहना था कि कुल नौ लोगों ने इस दिन परचा दाखिले के लिए फार्म लिया। इनमें से पांच लोगों ने नामांकन कर दिया।