फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Vedic difficulties increased

वैदिक की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट पहुंचा मामला

Wed, 16 Jul 2014 10:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 16 Jul 2014 10:36 PM IST
विज्ञापन
Vedic difficulties increased

पाकिस्तान में आतंकी हाफिज सईद से मुलाकात करके भारत लौटे पत्रकार वेद प्रताप वैदिक की मुश्किलें घटने का नाम नहीं ले रही हैं।

विज्ञापन


जहां एक ओर विपक्ष और खास तौर से कांग्रेस ने वैदिक के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। वहीं अब बीजेपी की सहयोगी शिवसेना ने भी वैदिक की गिरफ्तारी की मांग केंद्र सरकार से की है।

अभी ये मामले चल ही रहे थे कि वैदिक के खिलाफ वाराणसी के सीजेएम कोर्ट में एक परिवाद दायर किया गया है। जिसमें 25 जुलाई को सुनवाई होगी। देखना होगा इस मामले पर कोर्ट का क्या फैसला होगा।

विज्ञापन

शिवसेना ने भी की कार्रवाई की मांग

Vedic difficulties increased

इससे पहले केंद्र सरकार की एक अहम सहयोगी पार्टी शिवसेना ने वेद प्रताप वैदिक मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि हाफिज सईद से वैदिक की मुलाकात देशद्रोह के समान है और उनके खिलाफ सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि वैदिक मामले में सरकार अपनी जिम्मेदारियों से बच नहीं सकती। ठाकरे ने कहा कि अगर कांग्रेस होती तो भाजपा ने इस बारे में सफाई मांगी होती।

इससे पहले श‌िवसेना के नेता संजय राउत ने वेद प्रताप वैद‌िक पर करारा हमला करते हुए कहा था क‌ि उन पर अजमल कसाब जैसी कार्रवाई होनी चाह‌िए।

शिवसेना की टिप्पणी पर वैदिक की सफाई

Vedic difficulties increased

इधर शिवसेना की टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया में वेद प्रताप वैदिक ने कहा कि उन्होंने मेरे विचारों को गलत समझा है। वैदिक ने कहा कि शिवसेना को मेरा पूरा इंटरव्यू देखना चाहिए।

दरअसल, योग गुरु रामदेव के करीब माने जाने वाले पत्रकार वेद प्रताप वैदिक कुछ दिनों पहले पाकिस्तान गए थे जहां जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद से मुलाकात की थी।

इसके अलावा उन्होंने एक पाकिस्तानी चैनल से बातचीत के दौरान कश्मीर के संबंध में कुछ बयान दिए थे। जिसके बाद से भारत में राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। हालांकि बीजेपी, आरएसएस और केंद्र सरकार सभी ने वैदिक से खुद को अलग कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed