फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   vc shukla name will figure in martyrs list says congress

वीसी शुक्ल को मिलेगा शहीद का दर्जा

Wed, 26 Jun 2013 08:20 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 26 Jun 2013 08:20 PM IST
विज्ञापन
vc shukla name will figure in martyrs list says congress

25 मई को नक्सली हमले में मारे गए शहीदों की सूची में वरिष्ठ नेता विद्या चरण शुक्ल का नाम न होने पर कांग्रेस ने सफाई दी है।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में पार्टी के महासचिव बीके हरिप्रसाद ने कहा कि शुक्ला और एक अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता ने काफी समय तक जिंदगी के लिए संघर्ष किया था और उनका निधन बाद में हुआ।


इसी वजह से 28 शहीदों की पहली सूची में उनका नाम नहीं है। यह दोनों नाम भी निश्चित तौर पर उनमें शामिल किए जाएंगे।

जिस किसी ने भी नक्सली हमले में अपनी जान गंवाई, चाहे वह नेता हो या सुरक्षाकर्मी, उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाएगा। उन्हें उचित मुआवजा दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ सरकार और विपक्षी कांग्रेस ने नक्सली हमले में मारे गए लोगों को शहीद का दर्जा देने की घोषणा की थी। हालांकि वीसी शुक्ल का नाम इस सूची से गायब था। पूर्व केंद्रीय मंत्री वीसी शुक्ल का 11 जून को निधन हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed